नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया के बेताज बादशाह कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपनी बल्लेबाजी से अनगिनत लोगों को अपना दीवान बनयाा है। लेकिन तेंदुलकर ऐसे खिलाड़ी थे जो अंधविश्वास पर काफी विश्वास करते थे ये शायद कम ही लोगों को पता हो Video:जब सचिन ने कहा विराट तोड़ेंगे उनके शतकों का शतक रिकॉर्ड
शतकवीर तेंदुलकर की आत्मकथा का कमाल, लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज
एक ऑनलाइन चैनल को दिये साक्षात्कार में सचिन ने अपने इस अंधविश्वास के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया ना सिर्फ वो बल्कि उनकी पत्नी और उनके भाई भी अंधविश्वास पर काफी भरोसा करते थे। सचिन पाजी के आगे मैं कुछ भी नहीं: विराट कोहली
सचिन बताते हैं कि वर्ष 2004 में जब वह खेल रहे थे तो शुरुआते दो तीन मैचों में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पा रहा था और मैं जल्दी आउट हो जाता था। उस वक्त मैं अपने परिवार, अजीत आगरकर और अन्य खिलाड़ियों के साथ सिडनी के एक मलेशियन होटल में गये और हमने वहां खाना खाया और अगले दिन मैं 60 रन पर नाबाद रहा।
Pics: वाह उस्ताद वाह..जब सचिन ने छेड़ी तबले की थाप और जाकिर हुसैन ने उठाया बल्ला
सचिन बताते हैं कि उसके बाद मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा था और मैंने सोचा कि मैं ये रूटीन नहीं तोड़ुंगा और फिर से उसी होटल में जाउंगा और उसी सीट पर बैठुंगा, उसी वेटर से खाना मंगाउंगा और वहीं खाना खाउंगा जो कल खाया था।
अगले दिन मैंने अजीत आगरकर को कहा कि हम फिर से उसी होटल में जायेंगे। अगले दिन भी हम उसी होटल में गये उसी वेटर को पहचानकर बुलाया और उसी सीट पर बैंठे जहां हम पिछले दिन बैठे थे और वहीं खाना मंगाया। अगले दिन जब मैं बल्लेबाजी करने गया तो 200 रन पर नॉटआउट रहा और हम अगले दिन भी उसी होटल में खाना खाने गया।