फातुल्लाह (बांग्लादेश)। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश मैच से टेस्ट मैच ड्रा होने के बाद अपनी टीम की दिल खोलकर तारीफ की। विराट ने कहा कि मैं अपनी टीम के प्रदर्शन से बहुत ज्यादा खुश हूं, हमारी टीम के सारे खिलाड़ियों ने बढ़िया प्रदर्शन किया।
कोहली ने खासतौर पर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, दोनों स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह (64/3) और रविचंद्रन अश्विन (87/5) की जमकर बड़ाई की। कोहली ने कहा कि धवन को देखकर मुझे हमेशा अपने वीरू पा जी यानी वीरेंद्र सहवाग याद आते हैं। धवन भी उन्हीं की तरह विस्फोटक बल्लेबाज है, उनके भारी-भरकम शतक ने हमारे अंदर जोश भर दिया तो वहीं भज्जी और अश्विन ने खूबसूरत गेंदबाजी करके सबका दिल जीत लिया। मालूम हो कि टीम इंडिया के गब्बर कहे जाने वाले शिखर धवन ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 173 रन बनाये थे।
गीता की कसम.. भज्जी की तरह बनना चाहती है बासरा