जब साइमन टाॅफेल ने सचिन के सामने मानी गलती, दिया था गलत आउट

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने का रिकाॅर्ड है। यह आंकड़ा अधिक भी हो सकता था, अगर सचिन 90 के पार अंपायर के कई गलत फैसलों का शिकार नहीं होते। सचिन कई बार अंपायरल द्वारा गलत आउट दिए गए हैं। वहीं दुनिया के महान अंपायरो में शुमार साइमन टाॅफेल से भी गलती हुई थी। हालांकि उन्हें जल्द ही अपनी गलती का एहसास हो गया था।

हाल ही में साइमन टॉफेल गौरव कपूर के मशहूर पॉडकास्ट प्रोग्राम 22 यान्र्स पोडकास्ट होस्टिड बाय गौरव कपूर शो में उपस्थित हुए। यहां उन्होंने बताया कि सचिन तेंदुलकर को गलत आउट देने के बाद उनसे दोस्ती और गहरी हो गई। टॉफेल 2007 के उस ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में अंपायरिंग कर रहे थे, जब सचिन अपने शतक की ओर पहुंच रहे थे, तब पॉल कॉलिंगवुड की गेंद पर टॉफेल ने उन्हें आउट दे दिया। टीवी रिप्ले में साफ दिख रहा था कि वह गेंद ऑफ स्टंप से एक इंच दूर थी। टॉफेल ने कहा कि अगली सुबह मैदान पर जाते हुए मैं सचिन के पास से निकल रहा था। मैं वहां सचिन के पास आया और उनसे कहा, देखो कल मैं गलत था, आपको पता है? मैंने इसे देखा और खुद को गलत पाया।

फिर सचिन ने जवाब में कहा कि मैं जानता हूं कि आप एक अच्छे अंपायर हैं। आप गलत फैसले नहीं लेते हैं, ठीक है अब इसे लेकर चिंता मत कीजिए। साइमन ने कहा कि मैं अपनी गलती के लिए सचिन से माफी नहीं मांग रहा था कि इससे वह या मैं बेहतर महसूस करें। बस यह इसलिए था कि हम दोनों वहां अपना-अपना काम बेहतर कर रहे थे। मुझे मालूम है कि इस निर्णय से वह खुश नहीं थे और मैं उन्हें यह भरोसा दिलाना चाहता था यह दोबारा नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि इसके बाद हम दोनों की एक-दूसरे के प्रति सम्मान बहुत बढ़ गया। मैंने सचिन को सिर्फ वहीं गलत आउट नहीं दिया। इसके बाद भी एक-दो मौकों पर ऐसी गलतियां हुईं, लेकिन इसके बावजूद हमारी एक-दूसरे के प्रति विश्वास, सम्मान और हमारे रिश्तों में शुद्धता बनी रही।

Story first published: Saturday, August 8, 2020, 19:22 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+