
'अंग्रेजों' को हराकर लहराई थी टी-शर्ट
भारत का नेटवेस्ट सीरीज का फाइनल मैच लाॅर्ड्स के मैदान में इंग्लैंड के साथ हुआ था। इस मैच में भारत की जीत की उम्मीद एक समय खत्म होती नजर आ रही थी। गांगुली समेत अन्य खिलाड़ियों के हाैसले टूट रहे थे। लेकिन तभी गिरते विकटों के बीच मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह ने मिलकर ऐसा खेल दिखाया कि भारत हारे हुए मैच में बाजी मार गया। जीत की खुशी में कप्तान गांगुली ने टी-शर्ट उतारकर लहराते हुए अंग्रेजों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। लॉर्ड्स पर 1983 विश्व कप जीत के बाद यह भारत की दूसरी बड़ी सफलता थी।

रोमांचक मैच में यू मारी थी बाजी
साल 2002 में हुए इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 326 रनों का लक्ष्य रखा था। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते 146 रनों के अंदर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी जिनमें कप्तान गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल थे। इसके बाद कैफ ने युवराज (69) के साथ 121 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। युवी के आउट होने के बाद कैफ ने हिम्मत नहीं हारी और 75 गेंदों में 6 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 89 रन बनाकर नाबाद रहते हुए टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
फ्लिंटाॅफ को दिया था जवाब
बता दें कि लाॅर्ड्स में शर्ट उतारकर जश्न मनाते हुए एंड्रूय फ्लिंटाॅफ को जवाब दिया थासाल 2002 में इंग्लैंड ने भारत का दौरा किया था। इस दौरे का एक वनडे मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस रोमांचक मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इसे इंग्लैंड ने जीता था और मैच जीतते ही फ्लिंटॉफ ने अपनी जर्सी उतारकर स्टेडियम में दौड़ लगाना शुरू कर दिया। मैच हारने से ज्यादा फ्लिंटॉफ की हरकत से उस समय के मौजूदा कप्तान गांगुली के स्वाभिमान को ठेस पहुंची थी जिसका बदला उन्होंने फिर नेटवेस्ट सीरीज जीतकर लिया था।


Click it and Unblock the Notifications
