For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब साैरव गांगुली ने देखा भूत, फायर ब्रिगेड वालों को बुला लिया था घर


नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली ने फैंस के साथ एक ऐसा किस्सा शेयर किया है जो काफी हैरान कर देने वाला है। गांगुली ने उस सयम की बात उजागर की जब उन्होंने एक भूत को देख लिया था। गाैर करने वाली बात यह है कि उन्होंने भूत किसी सुनसान जगह या जंगल में नहीं बल्कि घर में ही देखा था।

गांगुली ने एक खेल बेवसाइट के साथ बात करते हुए इस किस्से को सुनाया। उन्होंने कहा, ''मेरी उम्र उस समय 12-13 साल थी जब मैंने एक भूत अपने घर में देखा था। एक लड़का हमारे घर में काम करता था। मैं दूसरी मंजिल पर परिवार के साथ अपने कमरे में था। मुझे घरवालों ने कहा कि उस लड़के को चाय बनाने के लिए कहकर वापस आओ। मैं लड़के को बोलने के लिए रसोई में गया लेकिन वो वहां नहीं था। बाद में मैं अपने घर वालों के पास वापस आ गया। इसके बाद परिवार वालों ने मुझे कहा कि लड़के को छत पर देखना कहीं वो वहां ना हो।''

इसके आगे गांगुली ने कहा, ''मैं जब छत पर पहुंचा तो वो वहां नहीं था। पास में कुछ झोपड़िया बनी हुई थीं। मैं जब वहां गया तो देखा कि वह छत की बाउंड्री वॉल पर दौड़ रहा था। हमारा घर 6 मंजिला का बना हुआ है। वो लड़का अगर वहां से गिर जाता तो मर जाता। मैंने उसे नीचे उतरने को कहा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। फिर मैं भागते हुए अपने चाचा के पास गया और बताया कि लड़का पागल हो गया है। फिर हम सब ऊपर की ओर भागे लेकिन वह नहीं दिखा। बाद में जब हमने उसे और देखा तो पाया कि वो एक पेड़ की पत्तियों पर पड़ा हुआ था। हमने उसे उतरने को कहा तो वह नहीं माना। इसके बाद फायर ब्रिगेड वालों को बुलाकर उसे उतारकर अस्पताल ले जाया गया। बाद में अगले दिन शाम के पांच बजे वह लड़का हमारे घर आया। हम उससे दूर भागने लगे तो फिर लड़के ने बताया कि उसकी मां की आत्मा कई बार उसके शरीर में आती है।

Story first published: Wednesday, July 8, 2020, 20:06 [IST]
Other articles published on Jul 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+