
महज 11 मैचों में झटके थे 44 विकेट
जोसेफ साउथ अफ्रीका के लिये ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ काफी अहम हथियार थे। जोसेफ साउथ अफ्रीका के सबसे आशावादी गेंदबाजों में से एक थे जिनसे देश को काफी उम्मीद थी। दरअसल जोसेफ ने साउथ अफ्रीका के लिये मैच 11 मैचों में ही शिरकत की थी लेकिन इन 11 मैचों में ही उन्होंने 44 विकेट चटका दिये थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 91 रन देकर 7 विकेट झटकने का था।

पुलिस स्टेशन में खुद को मारी थी गोली
उल्लेखनीय है कि जोसेफ ने जिस तरह से अपनी जिंदगी को खत्म किया उससे हर कोई हैरान रह गया था। 7 जून 1988 को हरारे में जोसेफ एक होटल में बैठे हुए थे। इस दौरान जोसेफ शराब के आदी हो चुके थे और बहुत ज्यादा शराब पीने के बाद वह उस होटल का बिल नहीं चुका सके, जिसके बाद हरारे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पुलिस स्टेशन ले गई। जोसेफ ने पुलिस स्टेशन के अंदर ही खुद को शूट कर लिया।

काफी शानदार रहा करियर
जोसेफ ने अपने छोटे से करियर में 3 बार 4 विकेट और 3 बार 5 विकेट हासिल करने का काम किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 2 मैचों में शिरकत की थी लेकिन इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजों को पूरी तरह नचा कर रख दिया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले इंटरनेशनल टेस्ट मैच में उन्हें सिर्फ एक सफलता मिली हालांकि इसके बाद उन्होंने दूसरे ही मैच में 5 और तीसरे मैच में 9 विकेट झटकने का कारनामा किया।
जोसेफ ने महज कुछ दिनों के अंतर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बार फिर से 9 विकेट हासिल करने का कारनामा किया। इसके बाद वह फरवरी 1964 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट झटकते नजर आये। न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में कुछ 6 विकेट लिए, मगर इसके बाद वह हमेशा के लिए टीम से बाहर हो गए।


Click it and Unblock the Notifications
