For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : क्रीज पर उछल-उछलकर बल्लेबाजी करने लगे स्मिथ, गेंदबाज भी हुए परेशान

Steve Smith’s video of leaving goes viral in social media | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ मैदान पर हंसी मजाक के मूड में नहीं दिखते। बाॅल टेंपरिंग केस में 1 साल का बैन झेल चुके स्मिथ की वापसी के बाद अब टीम की उम्मीदें उनसे फिर बनी हुई हैं। माैजूदा समय में इंग्लैंड के खिलाफ चल रही एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहली पारी में आस्ट्रेलियाई टीम लड़खड़ा गई है, जिसे संभालने के लिए फिर से स्मिथ पर जिम्मेदारी है। इंग्लैंड की पहली पारी 258 पर ही ढेर हो गई। जवाब में जब कंगारू उतरे तो 71 रनों पर ही 4 विकेट गिर गए। ऐसे में स्मिथ अकेले इंग्लिश गेंदबाजों का सामना करते दिखे और क्रीज पर उछल-उछलकर बल्लेबाजी करने लगे जिसका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ऐसे करने लगे फैंस का मनोरंजन

ऐसे करने लगे फैंस का मनोरंजन

दरअसल, चाैथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे स्मिथ मैच के तीसरे दिन टीम को मिले झटकों से उभारने का प्रयास करने लगे। लेकिन उधर जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्राॅर्ड और बेन स्टोक्स की खकरनाक गेंदों से निपटना आसान नहीं था पर तभी स्मिथ क्रीज पर तेज आती गेंदों को कुछ इस तरह छोड़ने लगे कि गेंदबाज परेशान हो गए और फैंस का मनोरंजन होने लगा। सोशल मीडिया पर वायरल हुई स्मिथ की वीडियो में देखा जा सकता है कि वो कैछे उछलते हुए बाहर जाती गेंदों को छोड़ रहे हैं। गेंदबाज लंबा रन-अप लेकर अच्छी गेंदें डाले जा रहे हैं लेकिन स्मिथ उन्हें बड़े अनोखे अंदाज से छोड़ रहे हैं। काउंटी चैंपियनशिप के ट्विटर अकाउंट पर स्मिथ की बल्लेबाजी की वीडियो शेयर की गई है। जिसमें स्मिथ को गेंद छोड़ने पर अंक दिए जा रहे हैं।

गेंदबाजों की मेहनत पर फेरा पानी

यूं तो स्मिथ ने पूरी दुनिया में लोहा मनवाया है। उनकी क्लास बैटिंग की तारीफ दुनिया के कई दिग्गज करते हुए नहीं थकते लेकिन लाॅर्ड्स में चल रहे दूसरे टेस्ट में स्मिथ इंग्लैंड के गेंदबाजों के जोर पर पानी फेरने के लिए मस्ती के मूड में आकर बल्लेबाजी करने लगे जिसे देख ना सिर्फ इंग्लैंड के ही खिलाड़ी हंसे बल्कि दर्शकों का भी खूब मनोरंजन हुआ। कई बार ऐसा हुआ जब उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद को लेग साइड से बाहर मारा जो कई लोगों के लिए आश्चर्य की बात है। वहीं कई बार क्रीज पर घूमते हुए गेंद को खाली छोड़ते दिखे।

इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हैं 61,760 रन, साथ में है 199 शतक लगाने का बड़ा रिकाॅर्ड

सीरीज में बनाए हुए हैं बढ़त

बता दें कि आस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक आस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। वे अभी भी इंग्लैंड से 178 रन पीछे हैं। स्मिथ 40 गेंदों में 13 रनों पर खेल रहे हैं। उनके साथ मैथ्यू वेड क्रीज पर माैजूद हैं।

Story first published: Saturday, August 17, 2019, 15:16 [IST]
Other articles published on Aug 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+