For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : जब सुरेश रैना ने कर लिया जडेजा को KISS, VIDEO वायरल

चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings) आईपीएल के हर सीजन की तरह इस बार भी विरोधी टीमों को धाराशाही करते जा रही है। यूं तो इसे बूढ़ों की टीम कहा जाता है लेकिन प्रदर्शन मानों ऐसा कि नए सितारे...

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings) आईपीएल के हर सीजन की तरह इस बार भी विरोधी टीमों को धाराशाही करते जा रही है। यूं तो इसे बूढ़ों की टीम कहा जाता है लेकिन प्रदर्शन मानों ऐसा कि नए सितारे टीम में खेल रहे हों। टूर्नामेंट के 12वें मुकाबले में चेन्नई ने राजस्थान राॅयल्स(Rajasthan Royals) को 8 रन से मा देकर जीत हासिल की। लेकिन मैचे के दाैरान एक ऐसा वाक्या भी देखने को मिला जब सुरेश रैना(Suresh Raina) ने रविंद्र जडेजा(Ravinder Jadeja) को सबके सामने KISS किया। इसका वीडियो चेन्नई ने अपने ट्वीटर हैंडल पर भी शेयर किया है।

यह वाक्या उस समय देखने को मिला जब राजस्थान ने अपना पहला विकेट अजिंक्य रहाणे के रूप में पारी के पहले ओवर में खोया था। राजस्थान की पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर टीम के कप्तान रहाणे ने एक शॉट मारा, जो हवाई रास्ते जडेजा की ओर गया था। दुनिया के सबसे अच्छे फील्डरों में से एक ऑलराउंडर जडेजा ने डाइव लगाते हुए एक जबरदस्त कैच पकड़ा। जडेजा के इस कैच ने सीएसके(CSK) को अपना पहला विकेट हासिल करने में मदद की। जडेजा को बधाई देने रैना उनके पास आए और गले मिलकर इसका जश्न मनाया। इतना ही नहीं रैना इस विकेट से इतने खुश हो गए कि उन्होंने जडेजा को गाल पर एक KISS भी कर लिया।

बता दें कि सीएसके पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। चेन्नई ने अभी तक तीन ही मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने तीनों ही जीते हैं। चेन्नई का अब चाैथा मुकाबला 3 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में होना है। महेंद्र सिंह धोनी की नेतृत्व वाली इस टीम ने अपने पहले मैच में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू(Royal Challengers bangalore) को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया था। वहीं दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया था। चेन्नई पिछले सीजन में खिताब जीतने वाली टीम है। इसके नाम तीन खिताबा हैं। वहीं इस बार भी ये टीम खिताब की प्रबल दावेदार लग रही है।

Story first published: Monday, April 1, 2019, 17:35 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+