For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब तनवीर ने कहा- राशिद भाई एक खिलाड़ी आया है, उसे देख लोग सचिन को भूल जाएंगे

नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर...वो खिलाड़ी जिसने अपने ना सिर्फ बल्लेबाजी के दम पर बल्कि शांत स्वभाव के कारण भी लोगों के दिलों में जगह बनाई। सचिन ने जब क्रिकेट खेलना शुरू किया था तो उन्हें देख बड़े खिलाड़ी हैरान थे कि एक 17 साल का लड़का कैसे क्रीज पर पैर जमा पाएगा। लेकिन सचिन के बाद भी भारतीय टीम में ऐसे खिलाड़ी शामिल हुए जिसने सबको अपने प्रदर्शन से हैरान किया। आलम यह रहा कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज तनवीर अहमद भी उस खिलाड़ी को देख रह गए जिसे देख लगा कि अब लोग सचिन को भूल जाएंगे।

जी हां, ये खिलाड़ी रहे महेंद्र सिंह धोनी। धोनी जब आए तो उन्हें देख तनवीर को एहसास हुआ कि अब लोग सचिन को भूल जाएंगे। इस बात का जिक्र अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने किया है। उन्होंने एक पुराना किस्सा शेयर किया है कि कैसे पूर्व तेज गेंदबाज तनवीर अहमद ने उन्हें फोन पर धोनी के बारे में बताया था।

सुनाया वो किस्सा

सुनाया वो किस्सा

धोनी ने संन्यास लेने से पहले कई सफलताएं हासिल की हैं जिनकी बराबरी करना किसी के लिए आसान नहीं रहने वाला। धोनी दुनिया के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने इंटरनैशनल क्रिकेट परिषद की तीनों ट्रॉफियां जीती हैं। यहीं नहीं, धोनी की कप्तानी में ही भारत पहली बार 2009 में टेस्ट की नंबर एक टीम बनी थी। राशिद ने यूट्यूब चैनल के शो 'कॉट बिहाइंड' में इस बात को याद करते हुए कहा, ''मुझे अच्छे से याद है कि 2004 में तनवीर अहमद केन्या के दौरे पर गए थे। उस समय मैं इंग्लैंड में मौजूद था। तनवीर ने कहा कि राशिद भाई एक खिलाड़ी आया है, जिसे देखकर लोग सचिन तेंदुलकर को भूल जाओगे। मैंने उस समय इस बात के जवाब में कहा कि, 'यह संभव नहीं है। सचिन सचिन है। कैसे कोई उनके जैसा हो सकता है।' उन्होंने आगे कहा कि वो धोनी ही थे जो ब्रांड वैल्यू के मामले में सचिन के इतने करीब पहुंचे।''

2004 में धोनी ने खींचा था सबका ध्यान

2004 में धोनी ने खींचा था सबका ध्यान

धोनी ने अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलकर शुरू किया था। उसी साल धोनी ने विशाखापट्टनम में पाकिस्तान के खिलाफ 148 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। यही नहीं, अगले साल धोनी के बल्ले से जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की नाबाद पारी निकली। यह वनडे क्रिकेट में किसी विकेटकीपर द्वारा खेली गई अब तक की सबसे बड़ी पारी है।

अब IPL में आएंगे नजर

अब IPL में आएंगे नजर

बता दें कि धोनी ने पिछले महीने स्वतंत्रता दिवस की शाम को इंस्टाग्राम पर अपने फेवरेट गाने के साथ इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि धोनी रिटायर होने के बाद आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे। आईपीएल की शुरुआत 19 सितम्बर से हो रही है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले के साथ आईपीएल का आगाज होगा।

Story first published: Friday, September 4, 2020, 15:01 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+