
हार से बौखला गए थी बांग्लादेश की टीम
2014 के टी-20 विश्वकप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 109 रन से हरा दिया था। इस मैच में रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेलते हुए शतक लगाया था, हालांकि 90 रन के स्कोर पर उनका कैच लपक लिया गया था, लेकिन जिस तरह से अंपायर ने इस फैसले को नो बॉल करार दिया था, उसके बाद बांग्लादेश के खिलाड़ी और प्रशंसक बौखला गए थे और वह अंपायर पर पैसे लेने तक का आरोप लगाने लगे थे।

2011 में भी हराया था
भारत ने बांग्लादेश को 2011 के विश्वकप में भी हराया है, इस विश्वकप में भी भारत ने बांग्लादेश को क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में हराया था। क्वार्टर फाइनल के अलावा भारत ने बांग्लादेश को इस विश्वकप में ग्रुप स्टेज पर भी हराया था। भारत हमेशा से बड़े मुकाबलों में बांग्लादेश पर भारी पड़ा है और बांग्लादेश की टीम को भी इस बात का अंदाजा है, लेकिन बावजूद इसके भारत बांग्लादेश की टीम को हल्के में नहीं लेना चाहेगा, क्योंकि बांग्लादेश की टीम बड़ा उलटफेर करने में माहिर है।

2014 के विश्वकप में भारत ने दी पटकनी
बांग्लादेश पहली बार आईसीसी के किसी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में पहुंचा है, ऐसे में बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि उसका मुकाबला बांग्लादेश से है, भारत ने बांग्लादेश के लिए हमेशा से ही बड़े टूर्नामेंट में रोड़ा खड़ा किया है। गत वर्ष टी-20 विश्वकप में भी भारत ने बांग्लादेश को बांग्लादेश में 1 रन से हरा दिया था। 2014 के टी-20 विश्वकप के दौरान भारत ने बांग्लादेश को दो बार हराया था, टीम ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया था।

कमजोर आंकना गलत
पिछले वर्ष एशिया कप में भी भारत ने टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया था, यही नहीं लीग मुकाबलों में भी भारत ने बांग्लादेश को हराया था। लेकिन इन सबके बाद भी बांग्लादेश को कमतर आंकना किसी भी टीम के लिए मुश्किलभरा साबित हो सकता है। बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज में 2007 के विश्वकप में भारत को 5 विकेट से हराया था, यही नहीं बांग्लादेश की टीम ने इस विश्वपक में दक्षिण अफ्रीका की टीम को भी हराया था, इसके अलावा 2011 विश्व कप में इंग्लैंड को दो विकेट से हराया था, 2015 विश्व कप में भी बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 15 रन से हराया था। ऐसे में गुरुवार को होने वाला मुकाबला काफी दिलचस्प रहने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications