For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: जब इस गेंदबाज ने दोनों हाथों से की गेंदबाजी, दर्शक रह गए हैरान

क्रिकेट जैसे मशहूर खेल में कई गेंदबाज अपने खेलने के अनोखे अंदाज की बदाैलत पहचान बना चुके हैं। बात फिर रन-अप लेने की कर लें या फिर गेंद फेंकने के अजब तरीके की। माैजूदा समय में...

नई दिल्ली। क्रिकेट जैसे मशहूर खेल में कई गेंदबाज अपने खेलने के अनोखे अंदाज की बदाैलत पहचान बना चुके हैं। बात फिर रन-अप लेने की कर लें या फिर गेंद फेंकने के अजब तरीके की। माैजूदा समय में जारी ईरानी ट्राॅफी के एक मुकाबले के दाैरान दर्शकों को ऐसा गेंदबाज देखने को मिला जिसने दोनों हाथों से गेंदबाजी करते हुए सबको चाैंका दिया। उसकी इस कला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है जिसकी खूब प्रशंसा की जा रही है।

बल्लेबाजों को कर रहा है परेशान

बल्लेबाजों को कर रहा है परेशान

यह गजब गेंदबाज रणजी चैंपियन विदर्भ और शेष भारत के बीच जारी मैच के दाैरान देखने को मिला जिसका नाम अक्षय कर्णेवार है। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में प्रमुख रूप से लेफ्ट आर्म स्पिनर कर्णेवार ने एक बार फिर दोनों हाथों से गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को अच्छा खासा परेशान किया। उनकी गेंदबाजी का विडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल (BCCI) ने अपने ऑफिशल वेबसाइट पर भी शेयर किया है।

अय्यर का किया शिकार

अय्यर का किया शिकार

इस मैच में शेष भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने हनुमा विहारी(114) के शतक की बदाैलत पहली पारी में 330 रन बनाए। कर्णेवार ने विदर्भ की ओर से गेंदबाजी करते हुए श्रेयर अय्यर का एकमात्र शिकार किया। आदित्य सरवटे और अक्षय वखरे ने 3-3 विकेट लेकर रहाणे की टीम की हालत खराब कर दी। मैच के दाैरान सबसे ज्यादा चर्चा कर्णेवार की रही, जिन्होंने दोनों हाथों से गेंदबाजी करते हुए शेष भारत के बल्लेबाजों को परेशान किया। उन्होंने 15 ओवर में 50 रन देकर श्रेयस अय्यर का विकेट झटका।

3 साल पहले बटोरी थी सुर्खियां

3 साल पहले बटोरी थी सुर्खियां

महाराष्ट्र में जन्मे कर्णेवार शायद पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी इस अदभुत प्रतिभा से पूरे देश में सुर्खियां बटोरी थी। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले बाएं हाथ के इस स्पिन गेंदबाज ने जनवरी 2016 में डोमेस्टिक क्रिकेट के एक मुकाबले में दोनों हाथों से गेंदबाजी कर खूब सुर्खियां बटोरी थी।

कर्णेवार की कला से परिजन भी हैरान

कर्णेवार की कला से परिजन भी हैरान

बता दें कि अक्षय ने अपनी इस खास कला के बारे में एक कहा था- मैं सामान्य रूप से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करता हूं। मैं गेंदबाजी के अलावा भी कई काम दोनों हाथों से कर लेता हूं, कई बार परिजन भी चौंक जाते हैं कि मैं कौन सा काम किस हाथ से करता हूं। मेरे कोच ने ही मुझे बाएं हाथ से बाॅलिंग के लिए कहा। टीम में बाएं हाथ के स्पिनर की कमी के कारण मैंने जमकर बोलिंग प्रैक्टिस की और सफल रहा। अब मैं दोनों हाथों से आराम से गेंदबाजी कर लेता हूं।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में छा रहे हैं

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में छा रहे हैं

26 वर्षीय कर्णेवार प्रथम श्रेणी क्रिकेट में छाते जा रहे हैं। उन्होंने अभी तक 11 मैच खेल हैं लेकिन इस दाैरान वह 31 विकेट चटका चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 47 रन देकर 6 विकेट है। वह रन खर्च करने में कितने कंजूस हैं, इसका पता उनकी इकोनोमी रेट से लगाया जा सकता है। कर्णेवार ने 2.59 की इकोनोमी के साथ अभी तक गेंदबाजी की है। आईपीएल 2016 में उनको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी खरीदा था, लेकिन उन्हें खेलने का माैका नहीं मिला।

Story first published: Wednesday, February 13, 2019, 14:27 [IST]
Other articles published on Feb 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+