Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सेमीफाइनल मैच में जब अंपायर ने रहाणे को पहना दी टोपी

नयी दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सफर खत्म हो गया। वेस्टइंडीज के हाथों मिली हार के साथ ही टीम इंडिया का विश्वविजेता बनने का सपना भी खत्म हो गया है। टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सब चौंक गए।

दरअसल मैच के दौरान अचानक अंपायर ने अंजिक्य रहाणे को अपनी टोपी पहना दी। अंपायर ने मुस्कुराते हुए रहाणे को अपनी हैट पहनाई तो सब चौंक गए और सबके चेहरे पर मुस्कान छा गई। हलांकि सेमीफ़ाइनल के तनाव को इस खास पल ने थोड़ी देर के लिए जरुर कम कर दिया था।

भारतीय पारी का 13 वां ओवर चल रहा था। घातक गेंदबाज ड्वान ब्रावो रहाणे को बॉल डाल रहे थे। पहली तीन बॉल पर चार रन बन चुके थे, लेकिन चौथी बॉल पर कोहली ने डीप स्क्वैयर लेग पर चौका जड़ दिया।

बाउंड्री पर तैनात रसल ने बॉल रोकने की कोशिश की लेकिन उनका पैर रस्सी को छू गया और थर्ड अंपायर ने इसे चौक्का करार दिया। चौका होते ही जब रहाणे बॉलिंग एंड पर पहुंचे तो अंपायर इयान गोल्ड ने मुस्कुराकर उन्हें अपना हैट पहना दिया। हमेशा गंभीर रहने वाले रहाणे भी अंपायर की इस अदा पर हंस पड़े। वहीं कोहली ने भी हंसकर अंपायर का अभिभादन किया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+