Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब चाय पीने के लिए अनजान घर में पहुंचे विराट-अनुष्का, किसी ने नहीं पहचाना

Virat Kohli and Anushka Sharma enjoying holidays in Bhutan to celebrate Birthday | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम लेकर इस वक्त भूटान में समय बिता रहे हैं। वह आज यानी कि 5 नवंबर को 31 साल के हो गए हैं। कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का संग अपना जन्मदिन भूटान में मनाया, लेकिन इसके एक दिन पहले दोनों भूटान की कई मशहूर जगहों पर घूमते हुए नजर आए। ये खूबसूरत कपल वहां किसी के एक घर में भी जा पहुंचा, जहां चाय पी, लेकिन वहां के लोग उन्हें पहचान नहीं सके। इसका खुलासा अनुष्का ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर कर किया।

अनुष्का ने अपने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। दोनों किसी अनजान घर में चाय पीचे भी दिखे और अनुष्का एक बछड़े को रोटी खिलाती नजर आईं। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुकी हैं। अनुष्का ने अपने फैंस के साथ ट्रेकिंग का अनुभव भी सांझा किया। उन्होंने लिखा कि कैसे ये अनुभव उनके लिए यादगार साबित हुआ है। अनुष्का ने लिखा, आज साढ़े 8 किलोमीटर की चढ़ाई करते हुए हम एक छोटे से गांव में पहुंचे थे। वहां हम एक जगह रुके और 4 महीने के छोटे से गाय के बछड़े को खाना खिलाया। घर के मालिक को लगा कि हम थक गए हैं और उसने हमसे चाय पूछी। तो हम उनके घर में चले गए और उनके पूरे परिवार को कोई आयडिया नहीं था कि हम कौन है इसके बावजूद उन्होंने हमारा गर्मजोशी से स्वागत किया। हमने उनके साथ बातें की और चाय पी और उन्हें सिर्फ यही लगता रहा कि हम दो लोग ट्रेकिंग कर थक चुके हैं।

इससे पहले ये कपल भूटान एक सब्जी मंडी में भी घूमता नजर आया, जिसका अनुभव भी अनुष्का ने फैंस के साथ शेयर किया। बता दें कि अनुष्का शर्मा फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री से थोड़ी दूर नजर आ रही हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' रही थी, इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ कैटरीना कैफ और शाहरुख खान ने भी मुख्य भूमिका निभाई। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। फिल्मों से इतर एक्ट्रेस अपनी फोटो और वीडियो को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं।

Story first published: Tuesday, November 5, 2019, 8:38 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+