मुंबई। जी हां..आपके स्टार प्लेयर विराट कोहली अगर जरा सी देर और करते तो कसम से वो तो कॉकरोच खा ही लेते..यह बात खुद कोहली ने ही लोगों को बताई है।
दरअसल मुंबई में अपनी क्लोदिंग ब्रांड रॉन्ग के प्रमोशन के दौरान अपने चाहने वालों से बात करते हुए कोहली ने कहा कि जब वो मलेशिया में अंडर 19 वर्ल्ड कप खेलने गए थे तो वहां एक दिन खाने की मेज पर एक प्लेट में तले हुए कॉकरोच पड़े हुए थे। मुझे लगा कि यह किसी किस्म का अचार है तो मैंने एक पीस उठा कर अपनी प्लेट में रख लिया।
लेकिन तभी किसी ने मुझे झट से कहा कि विराट यह फ्राईड कॉकरोच है, मेरी तो जान ही निकल गई, मैंने घबराकर तुरंत अपने खाने की प्लेट नीचे रख दी। कोहली ने यह भी बताया कि एक बार ऐसा हुआ था कि लगातार 28 घंटों तक जागते रहे थे।