कोहली के लिए टीम में खेलते हैं धोनी, वीडियो देख आप भी कहेंगे हां
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेकीपर महेंद्र सिंह धोनी का कोई सानी नहीं। धोनी को कई बार अपनी खराब बल्लेबाजी के कारण आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा लेकिन उन्होंने इन सब बातों से हटकर टीम को बूस्ट करने का काम जारी रखा। टीम की कमान भले ही विराट कोहली के हाथ में हो पर मैदान पर सबकुछ धोनी के इशारे पर ही चलता है। यह बात क्रिकेट फैंस भी अच्छी तरह से जानते हैं। मैदान पर धोनी कई बार कोहली को गाइड करते नजर आते हैं। अगर आप आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पहले मैच के उन पलों को दिमाग में लाएं जब आस्ट्रेलिया को आखिरी 2 ओवर में जीत के लिए 16 रन की दरकरार है तो आप पाएंगे कि धोनी ही फील्ड लगा रहे थे, जबकि कोहली तक कैमरा भी नहीं लगा।
कोहली को सिखाते हैं कप्तानी के गुर
मैच में ऐसा लगा कि धोनी ही टीम के कप्तान हैं। पर इसका यह मतलब नहीं कि वह कोहली की भूमिका पूरी तरह से निभा रहे हैं। बल्कि इसके पीछे का कारण है कोहली को वो अनुभव देना जो धोनी के पास है। भारत में 2013 विश्व कप होगा। ऐसे में कोहली का पूरी तरह से तैयार होना जरूरी है। धोनी ने कई बार मैदान पर कोहली को कप्तानी के गुर सिखाए। इसकी एक झलक दूसरे टी20 में भी देखने को मिली। भारत ने जब आस्ट्रेलिया का पहला विकेट निकाला तो कोहली ने जीब निकालते हुए धोनी की तरफ भागे हुए उंगली की। इससे साफ झलकता है कि कोहली इशारों में यह कह करे है कि धोनी भाई आपकी योजना फिर काम आ गई। हालांकि यह अगल बात है कि ग्लेन मैक्सवेल की 113 रनों की पारी भारत पर भारी पड़ गई।
The camaraderie that this duo share 😍#INDvAUS pic.twitter.com/zw837vxHGj
— BCCI (@BCCI) February 27, 2019
दोनों ने मिलकर की बड़ी साझेदारी
एक समय भारत के 74 रनों पर 3 विकेट गिर चुके थे। उसके बाद कोहली-धोनी ने मिलकर टीम का स्कोर बड़ाया। दोनों ने चाैथे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की, जिसमें 5 चाैके और 9 छक्के शामिल रहे। यह बात अलग है कि इनकी पारियां मैक्सवेल के आगे फीकी पड़ गईं। धोनी 23 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए तो कोहली ने 38 गेंदों में नाबाद 72 रनों की पारी खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
