For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब विराट कोहली ने अपने गुरु को दिया नायाब तोहफा, जानिए क्या?

2014 के शिक्षक दिवस पर विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया जिसे शायद ही उनके गुरु राजकुमार शर्मा कभी भूल सकें। इस दिन विराट कोहली ने अपने सख्त कोच को ऐसा गिफ्ट दिया जिससे वह भावुक हुए बिना नहीं रह सके।

नई दिल्ली। ये सच किसी से छिपा नहीं है कि एक प्रतिभाशाली युवा से दुनिया के बड़े बल्लेबाजों में शुमार होने वाले विराट कोहली को उस जगह पर पहुंचाने में उनके गुरु राजकुमार शर्मा का बेहद अहम योगदान है।

कोहली ने गुरु को उपहार में दी कार

2014 के शिक्षक दिवस पर विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया जिसे शायद ही उनके गुरु राजकुमार शर्मा कभी भूल सकें। इस दिन विराट कोहली ने अपने सख्त कोच को ऐसा गिफ्ट दिया जिससे वह भावुक हुए बिना नहीं रह सके।

मदरसे में रोकने के लिए 11 साल के बेटे को जंजीर से बांधा, केस दर्ज

2014 के शिक्षक दिवस पर गुरु को गिफ्ट की कार

2014 के शिक्षक दिवस पर गुरु को गिफ्ट की कार

जाने-माने खेल पत्रकार विजय लोकपल्ली की लिखी किताब 'ड्रिवन' में उस दिन घटित हुए पूरे घटनाक्रम का वर्णन मौजूद है। लेखक ने लिखा है कि राजकुमार बताते हैं कि उस दिन मैंने घंटी बजने पर गेट खोला तो विकास (कोहली के बड़े भैया) दरवाजे पर खड़ा मिला। इतनी सुबह कोहली के भाई का यूं घर आना मुझे परेशान कर गया।

राजकुमार ने बताया कि इसके बाद विकास घर के अंदर आया और फोन से एक नंबर मिलाया और फोन मुझे दे दिया। उधर से आवाज आई...हैप्पी टीचर्स डे...सर...विराट की आवाज थी। इसके बाद विकास ने राजकुमार के हाथों में चाभियों का एक गुच्छा दिया।

खेल पत्रकार विजय लोकपल्ली की लिखी किताब 'ड्रिवन' में घटना का जिक्र

खेल पत्रकार विजय लोकपल्ली की लिखी किताब 'ड्रिवन' में घटना का जिक्र

जब तक राजकुमार कुछ समझ पाते...विकास ने उनसे घर के बाहर देखने के लिए कहा। उनके दरवाजे पर विराट कोहली का अपने शिक्षक को दिया गया उपहार मौजूद था। ये स्कोडा रैपिड कार थी जो विराट कोहली ने अपने गुरु राजकुमार शर्मा को गिफ्ट की थी।

राजकुमार ने आगे कहा कि ये बात यहीं तक नहीं थी कि विराट ने मुझे कार उपहार में दी थी। ये पूरा मामला भावनाओं से जुड़ा हुआ था। इस पूरी प्रक्रिया में ये साफ हो रहा था कि आखिर उसका मुझसे रिश्ता कितना गहरा है। उसके जीवन में एक गुरु के तौर पर मेरी भूमिका कितनी अहम है।

क्या आपको पता विराट का निकनेम?

क्या आपको पता विराट का निकनेम?

किताब में इस भावनात्मक घटना के साथ कई मजेदार घटनाओं का भी जिक्र मिलता है। जैसे विराट को लग सकता है कि आखिर नाम में क्या रखा है? लेकिन दूसरों का इस मुद्दे पर विचार अलग हो सकता है।

युवराज सिंह ने अपनी किताब 'टेस्ट ऑफ माय लाइफ' में लिखा है कि विराट को उनका निकनेम चीकू मशहूर कामिक्स सीरीज चंपक से मिला है। जिसमें इसी नाम का एक चरित्र मौजूद होता है। हालांकि इस नई किताब में विराट कोहली के निकनेम को लेकर खुलासा किया गया है। इसमें बताया गया है कि विराट का निकनेम चीकू फल से आया।

किताब में विराट के जीवन से जुड़े कई मजेदार घटनाओं का जिक्र

किताब में विराट के जीवन से जुड़े कई मजेदार घटनाओं का जिक्र

लेखक ने किताब में इस बात जिक्र करते हुए बताया है कि जब दिल्ली की मुंबई में रणजी ट्रॉफी खेल रही थी। उस समय विराट ने 10 प्रथम श्रेणी के मैच भी नहीं खेले थे। वो उस समय उस टीम के खिलाड़ियों में शामिल थे जिसमें वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, रजत भाटिया और मिथुन मन्हास शामिल थे। उस समय विराट उन लोगों के साथ ड्रेसिंग रुम शेयर करके खुद को बहुत खुशनसीब समझ रहे थे।

उस दिन शाम में जब विराट होटल लौटे तो उन्होंने हेयर सैलून में नए लुक में अपने बाल कटवाए। बाद में होटल लौटने पर विराट ने अपने असिस्टेंट कोच अजित चौधरी से पूछा कैसा लग रहा हूं...तो उन्होंने कहा कि तुम चीकू लग रहे हो। तभी से विराट का निकनेम चीकू पड़ गया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+