कोहली की किस बात से कोच राजकुमार शर्मा की आंखों से छलके आंसू?

नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कैप्टन विराट कोहली की सफलता के पीछे उनके कोच राजकुमार शर्मा का बहुत बड़ा हाथ है। राजकुमार शर्मा के लिए भी विराट कोहली केवल उनकेे शिष्य नहीं है बल्कि बेटे से भी बढ़कर है।

दिल्‍लीवालों, पाक कलाकारों पर बैन लेकिन पाकिस्‍तानी चीजों पर क्‍यों नहीं?

इसलिए जब साल 2014 में टीचर्स डे पर विराट कोहली ने उन्हें स्कोडा रैपिड कार गिफ्ट की थी, तो वो अपने आंसू को रोक नहीं पाए थे। इस बात का खुलासा हुआ है, स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विजय लोकपल्ली की बुक 'ड्रिवन' में।

करवाचौथ 2016: कहां-कहां कितने बजे दिखेगा चांद?

आपको बता दें कि राजकुमार शर्मा को लोग बहुत सख्त इंसान कहते हैं, उनके लिए अनुशासन से बढ़कर कुछ नहीं लेकिन रनों की इमारत खड़ा करने वाले विराट कोहली ने अपने इस मोहक और मासूम हरकत से उन्हें भी भावुक कर दिया था।

इस साल का करवाचौथ है दिव्य और चमत्कारी, 100 साल बाद महासंयोग

जर्नलिस्ट विजय लोकपल्ली की कलम लिखती है कि एक दिन सुबह-सुबह विराट कोहली केे बड़ेे भाई विकास राजकुमार शर्मा के घर पहुंचे, इतनी सुबह उन्हें अपने घर पर देखकर राजकुमार शर्मा हैरान रह गए, उन्होंने उनसे पूछा कि विराट ठीक है, इस पर वो बिना कुछ कहे घर के अंदर चले गए और मोबाइल पर एक नंबर डायल करके उन्होंने राजकुमार शर्मा को पकड़ा दिया, जब उन्होंने हैलो किया तो उधर से विराट ने कहा कि हैप्पी टीचर्स डे सर।

इसके बाद विकास ने चाबियों का एक गुच्छा राजकुमार शर्मा को दिया और कहा कि बाहर चलिए, इसके बाद कोच बाहर आए तो उन्होंने देखा वहां स्कोडा रैपिड कार खड़ी थी, जो कि विराट ने अपने गुरू को तोहफे में भेजी थी।

राजकुमार के लिए वो लम्हा इतना इमोशनल था कि वो अपनी आंखों के आंंसू को रोक ही नहीं पाए। उन्हें तोहफे पर नहीं विराट की भावनाओं पर प्यार और गर्व महसूूस हो रहा था जो ये बताने के लिए काफी था कि कामयाबी के शिखर पर पहुंचर भी कोहली अपने गुरू और मेंटर को नहीं भूले हैं।

Story first published: Tuesday, October 18, 2016, 17:12 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+