म्यूलर को गोल्डन बूट, फोर्लान को गोल्डेन बॉल
जोहांसबर्ग। फीफा विश्व कप-2010 में सर्वाधिक पांच गोल करने वाले जर्मनी के युवा मिडफिल्डर थॉमस म्यूलर को गोल्डन बूट दिया गया, जबकि उरुग्वे के स्ट्राइकर डिएगो फोर्लान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर 'गोल्डन बॉल' से नवाजा गया।
म्यूलर ने इस विश्व कप में कुल पांच गोल किए। उनके बराबर स्पेन के स्टार खिलाड़ी डेविड विला और हॉलैंड के वेस्ले स्नाइडर भी रहे। परंतु म्यूलर ने कई ऐसे मौके बनाए जिससे उनकी टीम गोल कर सकी या फिर कई बार वह खुद गोल करने के नजदीक पहुंचे थे। इसलिए वह सब पर भारी पड़े।
क्लिक करें- फीफा विश्व कप से जुड़ी अन्य खबरें
अपना पहला विश्व कप खेलने वाले 20 वर्षीय म्यूलर ने जर्मनी को क्वार्टरफाइनल में जीत दिलायी थी। उन्हें एक और अवार्ड से नवाजा गया है। वो है सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का सम्मान।
उरुग्वे के फोर्लान को गोल्डेन बॉल से नवाजा गया। उन्होंने भी अपने देश के लिए पांच गोल किए थे। कई बार उन्होंने मैच भी जिताए। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की दौड़ में स्पेन के डेविड विला और हॉलैंड के वेल्से स्नाइडर जैसे स्टार खिलाड़ी थे। परंतु टूर्नामेंट में फोर्लान का शानदार प्रदर्शन सब पर भारी पड़ गया। उरुग्वे की टीम फोर्लान की बदौलत ही सेमीफाइनल तक का सफर तय कर पाई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications