
मिली थी यह सलाह
पराग ने क्रिकबज के साथ बातचीत में कहा, "मैंने पिछले आईपीएल के दौरान विराट कोहली के साथ बातचीत की थी। उन्होंने मुझे विशेष रूप से कहा कि आप ऑरेंज कैप प्राप्त करने पर ध्यान मत दो। आप नंबर 5 या नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हैं, इसलिए आपके लिए ऑरेंज कैप के बारे में सोचने का कोई मतलब नहीं है। आप सिर्फ इस बारे में सोचते हैं कि आप उन महत्वपूर्ण 20 या 30 रनों को कैसे प्राप्त कर सकते हैं और जब आपको एक महत्वपूर्ण चरण में जाने का मौका मिलता है, तो जरा सोचिए कि आप किस तरह से टीम के काम आ सकते हैं। मुझे समझना है कि मुझे कितने रन मिल रहे हैं, मुझे समधना है कि मेरे रन से टीम को कितना फायदा हो रहा है।"

मानसिस रूप से मजबूत बनाते हैं कोहली-धोनी
पराग ने आगे कहा कि जब आप विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे लोगों से मिलते हैं, तो यह आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। रियान पराग ने यह भी जोड़ा कि एक क्रिकेटर आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में आता है। राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी ने यह कहते हुए निष्कर्ष निकाला कि विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे खेल के दिग्गजों के खिलाफ खेलना एक क्रिकेटर को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।
ODI के नंबर-1 बल्लेबाज बाबर आजम को वसीम जाफर ने दी चेतावनी

IPL का रहा सकारात्मक प्रभाव
वहीं आईपीएल में खेलने को लेकर उन्होंने कहा, "मानसिक रूप से, यह एक बड़ा सकारात्मक प्रभाव रहा है। जब आप अपने राज्य के लिए खेलते हैं, तो आपको भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खेलने को मिलते हैं। लेकिन जब आप आईपीएल खेलते हैं, तो आपको स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना पड़ता है। ये शीर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। और फिर जब आप विराट कोहली या एमएस धोनी जैसे लोगों के खिलाफ आते हैं, तो यह आपको मानसिक रूप से बहुत मजबूत बनाता है।
IPL 2021 : अंबानी बनना चाहता है ये खिलाड़ी, एक करना चाहता है अनन्या पांडे को डेट


Click it and Unblock the Notifications
