For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब कोहली ने पाकिस्तान को याद दिलाई नानी, अंत तक टिके रहे थे क्रीज पर

स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) : क्या हुआ अगर पिछले दो सालों से बल्ले से शतक नहीं निकला, लेकिन विराट कोहली की छोटी पारियां भी रिकाॅर्ड्स की झड़ी लगा देती हैं। कोहली ने हर टीम के खिलाफ रन बनाए हैं। उन्होंने जिन-जिन गेंदबाजों का सामना किया, उनकी अच्छे से क्लास लगाई। टी20 विश्व कप में भी उनसे फिर ऐसी ही उम्मीदे हैं। खासकर पाकिस्तान के खिलाफ होने जा रहे मैच में, जो 24 अक्तूबर को खेला जाएगा। दोनों देशों के फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वहीं कोहली भी छाप छोड़ने के लिए उताबले होंगे। हालांकि कोहली पहले भी पाकिस्तान को टी20 विश्व कप में हुए एक मैच में नानी याद दिलाते हुए दिखे हैं। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जो आखिरी टी20 विश्व कप खेला था, उसमें कोहली का बल्ला खूब चला था।

यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान के बीच हुए वो 5 मुकाबले, जिन्हें फैंस कभी भुला नहीं सकते

अंत तक टिके रहे थे क्रीज पर

अंत तक टिके रहे थे क्रीज पर

साल 2016 टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच आखिरी बार टक्कर हुई थी। मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया था जिसे भारत ने 6 विकेट के साथ पाकिस्तान को मात दी थी। विराट कोहली अंत तक क्रीज पर डटे रहे थे। बारिश होने के कारण मैच 18-18 ओवर का किया गया था। पाकिस्तान ने शर्जील खान (17) व अहमद शहजाद (25) के सहयोग से शुरूआत तो सटीक की थी, लेकिन तेजी से रन नहीं बना पाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 7.4 ओवर में 38 रन बनाए। इस साझेदारी के टूटने के बाद उमर अकमल (22) और शोएब मलिक (26) ने स्कोर आगे खींचा, लेकिन वे भी तेजी से रन नहीं बना सके। ऐसे में पाकिस्तान की टीम 5 विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी।

खेली थी नाबाद अर्धशतकीय पारी

खेली थी नाबाद अर्धशतकीय पारी

जवाब में भारतीय टीम की शुरूआत भी खराब रही थी क्योंकि टीम ने 4.4 ओवर में 23 रन बनाकर तीन विकेट गंवा दिए थे। रोहित शर्मा ने 10 तो शिखर धवन ने 6 रन बनाए। सुरेश रैना पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए थे। ऐसे में कोहली ही थी जिन्होंने पाकिस्तान की क्लास लगा दी। कोहली ने युवराज सिंह के साथ मिलकर पारी को संभाला। युवराज तो 23 गेंदों में 24 ही बना सके, लेकिन कोहली थे जो तेजी से रन बना रहे थे। कोलकाता की पिच धीमी थी, जिसपर बल्लेबाजी करना मुश्किल हो रहा था। लेकिन कोहली ने 37 गेंदों मे नाबाद 55 रन बनाकर भारत को 15.5 ओवर में ही 6 विकेट रहते जीत दिला दी। कोहली की पारी में 7 चाैके और 1 छक्का शामिल रहा। कोहली को मैच जितवाने के लिए 'मैन ऑफ द मैच अवार्ड' से भी नवाजा गया था।

इस बार भी रोकना होगा मुश्किल

इस बार भी रोकना होगा मुश्किल

बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम के लिए कोहली को इस बार भी रोकना मुश्किल हो सकता है। कोहली आईपीएल 2021 में भी लय में दिखे थे। उन्होंने 15 मैचों में 405 रन बनाए थे, जिसमें तीन अर्धशतक भी थे। वैसे भी कोहली के पास पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त रिकाॅर्ड है। टी20 विश्व कप में कोहली ने 3 बार पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी की है, लेकिन एक भी बार उन्हें कोई गेंदबाज आउट नहीं कर पाया। साल 2012 में कोहली ने नाबाद 78 रन ठोके थे। फिर 2014 में हुए टी20 विश्व कप में हुए एक मैच में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 36 रन बनाए थे, तो 2016 में उन्होंने नाबाद 55 रन बनाकर पाकिस्तान को धूल चटाने का काम किया था। अब इस बार देखना बाकी है कि क्या पाक गेंदबाज उन्हें रोक पाते हैं या फिर कोहली पुराना इतिहास दोहराते हुए भारत को प्रचंड जीत दिलाते हैं।

Story first published: Thursday, October 21, 2021, 21:52 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+