Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शोएब अख्तर को कोहली ने दिया करारा जवाब, हो गई बोलती बंद

नई दिल्ली। पाकिस्तान टीम इस समय काफी खराब वक्त से गुजर रही है। पहले एशिया कप और उसके बाद टी 20 विश्वकप में भारत के हाथों मिली हार के कारण उसकी हालत उसी के देश में काफी खराब कर दी है।

'हम ब्रेक पर थे' टीशर्ट के साथ क्या कहना चाह रहे हैं कोहली?

इसलिए टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली से कहा था कि वो पाकिस्तानी खिलाड़ियों को कुछ टिप्स दें।

जानिए धोनी-विराट-रोहित का Diet-Chart और फिटनेस का राज

अफरीदी ने तो ये बात कुछ वक्त पहले कही थी लेकिन अख्तर ने तो हाल ही में एक न्यूज चैनल पर बात करते हुए कहा था कि विराट तुम उमर अकमल, सरफराज अहमद और अहमद शहजाद से बातें किया करो, ये सभी अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्हें अच्छा मार्गदर्शन चाहिए।

Video: अनिल कपूर के सामने विराट कोहली ने किया झक्कास डांस, आपने देखा क्या?

जिस पर विराट कोहली ने ऐसा जवाब अख्तर को दिया जिसे सुनकर अख्तर हैरान भी रह गये और उनकी बोलती भी बंद हो गई। विराट ने कहा कि मैं क्या इनसे बात करूं अख्तर भाई, मैं जब भी इनसे बातें करता हूं ये मुझसे क्रिकेट छोड़कर हर मुद्दे पर बात कर लेते हैं। हमेशा दूसरों को बोलती बंद करने वाले अख्तर को कोहली इस तरह से निरूत्तर करेंगे, ये शायद उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+