धोनी ने पूरी की परवेज रसूल की ख्वाहिश, दिया अपना अमूल्य वक्त
नई दिल्ली। देश के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में अक्सर ये कहा जाता है कि वो मौन रहकर बहुत बड़ी-बड़ी चीजों को अंजाम दे देते हैं और ये बात एक बार फिर से सही साबित हुई।
धोनी को कभी नहीं भूल पाएंगे कश्मीरी खिलाड़ी
दरअसल इन दिनों धोनी झारखंड टीम की कप्तानी कर रहे हैं, हाल ही में उनकी झारखंड टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर की टीम को हराया है, हालांकि कोई भी टीम अपनी हार को याद नहीं रखना चाहती है लेकिन शायद कश्मीरी टीम इस हार को जरूर अपने जेहन में जिंदा रखना चाहेगी।
धोनी को देखने के लिए बेकरार खिलाड़ी
क्योंकि इस हार के बाद उनके ड्रेसिंग रूम में जो हुआ, उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। आपको बता दें कि मैच खत्म होने के बाद कश्मीरी टीम के कैप्टन परवेज रसूल, धोनी के पास आए और उन्होंने उनसे कहा कि उनकी टीम के कुछ खिलाड़ी उनसे मिलना चाहते हैं, अगर हो सके तो आप उन्हें 5 मिनट दे दीजिए, जिसे सुनने के बाद धोनी ने कहा चलिए, मैं आता हूं।
रसूल के कहने पर धोनी मिले कश्मीरी खिलाड़ियों से
और उसके बाद धोनी ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और दिल खोलकर खिलाडियों से मिले और उन्हें क्रिकेट के टिप्स दिए। धोनी ने पूरे 15 मिनट टीम के साथ बिताए और फोटो खिंचाई। माही ने उस सभी खिलाड़ियों की बातें ध्यान से सुनीं और क्रिकेट के टिप्स दिए।
'माही तो कमाल के इंसान हैं, उनसे मिलना मेरा सौभाग्य है'
रसूल ने कहा कि क्रिकेट के मसले पर माही भाई हमेशा ही मदद करने को तैयार रहते हैं। वो कमाल के इंसान हैं। मैं उनसे साथ भारत के लिए खेल चुका हूं। मैंने उनसे कहा कि हमारी टीम के कुछ युवा खिलाड़ी आपसे पांच मिनट के लिए मिलना चाहते हैं। बिना समय गंवाए उन्होंने हमारी बात मान ली और कहा कि मैं उनसे जरूर मिलूंगा।
रिजर्व विकेट कीपर रमन थापलू माही का जबरदस्त फैन
उनमें से कुछ खिलाड़ियों ने पहली बार धोनी को सामने से देखा था। मेरी टीम का रिजर्व विकेट कीपर रमन थापलू उनका जबरदस्त फैन है और ये उसके लिए कभी ना भूलने वाला पल था। मेरे लिए माही का ये गिफ्ट सही में अमूल्य है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
