नयी दिल्ली। क्रिकेट के मैदान में खिलाड़ियों के बीच टशन कोई नई बात नहीं है, लेकिन अब ये भिड़ंत क्रिकेट के मैदान से निकलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंच गई हैं। क्रिकेट के दिग्गज अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी आपस में भिड़ने से परहेज नहीं करते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी और पूर्व सलामी बल्लेबाज बीरेंद्र सहवाग के बीच। जब धोनी के लिए गंभीर ने लगाया 'चक्रव्यूह', देखें क्या हुआ?
वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर धोनी का मजाक उड़ाया, हलांकि उन्होंने कुछ नहीं लिखा, बल्कि धोनी का मजाक उड़ाती एक ट्वीट को रिट्वीट किया। आईपीएल सीजन 9 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स कुछ खास नहीं कर पाई। कप्तान धोनी भी खराब फॉर्म से जूझते रहे और टीम आईपीएल से बाहर हो गई। ऐसे में धोनी की कप्तानी को लेकर लोगों ने ट्विटर, फेसबुक पर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। जब युवराज ने किया धोनी को रन आउट कर, देखें जश्न का VIDEO
Sehwagji ne mera tweet RT kiya pic.twitter.com/eYdMO7RqxY
— Akshay (@ComedyBanda) May 17, 2016
कप्तान धोनी का इरफान पठान को प्रति बर्ताव किसी को नहीं भाया। धोनी ने टीम में मौजूद इरफान पठान को गेंदबाजी का मौका ही नहीं दिया। उन्होंने पठान से सिर्फ तीन ओवर कराएं। जिसे लेकर पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी इसकी आलोचना की। इसी बात पर एक क्रिकेट फैन ने धोनी पर निशाना साधते हुए जोक्स शेयर कर दिया। जिसमें उन्होंने धोनी की उनकी बेटी जीवा के साथ फोटो लगाई और नीचे लिखा है, 'पापा इरफान पठान को एक चांस दे दो।' इस ट्वीट को वीरेंद्र सहवाग ने रिट्वीट कर धोनी के फैसले के प्रति अपनी नाराजगी जताई।