For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युवराज सिंह ने जब पहली बार सचिन तेंदुलकर से मिलाया था हाथ तो की थी एक अजीबोगरीब बात

नई दिल्ली। भारत के सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह भले ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हों लेकिन वे हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। दरअसल अभी हाल ही में युवराज सिंह ने बहुचर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति में शिरकत की थी। जहां उन्होंने कई खुलासे किए। शो के आखिरी एपिसोड को मनोरंजक बनाने के लिए हॉटसीट पर टीम इंडिया के ऑल राउंडर युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन को बुलाया गया था।

पनी बीमारी के बारे में बताते हुए रोने भी लगे थे

पनी बीमारी के बारे में बताते हुए रोने भी लगे थे

युवराज सिंह को उनके मजाकिया अंदाज के लिए जाना जाता है। युवी स्कूल के दिनों में काफी शरारती थे। हालांकि युवराज सिंह काफी भावुक व्यक्ति भी हैं। दरअसल इसके पीछे उनके वो संघर्ष हैं जिसने उनकी जिंदगी खतरे में डाल दी थी। शो में युवराज सिंह अपनी बीमारी के बारे में बताते हुए रोने भी लगे थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने एक मजेदार किस्सा भी सुनाया, जिसने सभी के चेहरों पर हंसी ला दी।

मुझे ऐसा लगा, पता नहीं सचिन जैसे महान खिलाड़ी से फिर मिलने का मौका मिले या न मिले

मुझे ऐसा लगा, पता नहीं सचिन जैसे महान खिलाड़ी से फिर मिलने का मौका मिले या न मिले

युवराज सिंह ने खेल के दौरान महान क्रिकेटर और क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर से उनकी पहली मुलाकात के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सचिन एक क्रिकेटर के रूप में जितने महान हैं उतने ही अच्छे इंसान भी हैं। युवी ने आगे कहा- "जब टीम इंडिया में उनका पहली बार चयन हुआ था और पूरी टीम के साथ वो बस में सफर कर रहे थे। उस समय टीम इंडिया के सीनियर खिलाडियों को बस के आगे वाली सीट में और जुनियर खिलाडियों को पीछे बैठाया गया था। तभी सचिन आगे से उठकर पीछे आये और मुझसे हाथ मिलाया। लेकिन जैसे ही सचिन चले गये मैंने उस हाथ से जो मैंने सचिन से मिलाया था अपने पूरे शरीर पर मालिस कर दिया। मुझे ऐसा लगा, पता नहीं सचिन जैसे महान खिलाड़ी से फिर मिलने का मौका मिले या न मिले।"

सचिन उनके लिए बड़े भाई हैं

सचिन उनके लिए बड़े भाई हैं

बता दें कि युवी सचिन के बहुत बड़े फैन हैं। यही नहीं दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती भी है। जब युवी को कैंसर हुआ था तब सचिन उनसे मिलने अस्पताल गए थे और रोने लगे थे। हालांकि दोनों खिलाड़ी एक दूसरे खूब सम्मान करते हैं। युवराज हमेशा इस बात का अहसास दिलाते रहते हैं कि सचिन उनके लिए बड़े भाई हैं। क्योंकि कई मौकों पर सचिन उनके साथ खड़े नजर आए।

Story first published: Saturday, November 18, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+