जब युवराज ने रैना से कहा- मैं ठीक नहीं हूं, तुम खेलने के लिए तैयार रहना

नई दिल्ली। युवराज सिंह...वो खिलाड़ी जिसने ना सिर्फ एक खिलाड़ी के ताैर पर बल्कि एक बेतहरीन इंसान के ताैर पर भी दुनियाभर में नाम कमाया है। युवराज को लेकर सुरेश रैना ने ऐसा किस्सा शेयर किया है जिसे जानकर आप भी 'सिक्सर किंग' की तारीफ करेंगे। रैना टी20 के विस्फोटक बल्लेबाज माने जाते थे, लेकिन टेस्ट में डेब्यू करने का माैका उन्हें किसी कोच या कप्तान के फैसले से नहीं, बल्कि युवराज के फैसले पर मिला था। रैना ने कहा कि युवराज ने उन्हें एक दिन पहले ही कह दिया था कि वो टेस्ट में डेब्यू करने के लिए तैयार रहे क्योंकि उनकी खुद की तबीयत ठीक नहीं थी।

 युवराज ने दिया खेलने का माैका

युवराज ने दिया खेलने का माैका

रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने के पांच साल बाद टेस्ट डेब्यू किया था। रैना ने भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा के शो आकाशवाणी पर कहा, "युवा पा (युवराज सिंह) ने मुझे टेस्ट मैच के पहले वाली रात को बुलाया और कहा कि मैं ठीक नहीं हूं तो तुम तैयार रहना। उन्होंने कहा कि मौका है जो तुम खेल सकते हो। उनके शायद पेट में परेशानी थी या फूड इन्फेक्शन था इसलिए वो नहीं खेले।"

पूरी रात नहीं सो पाए थे रैना

पूरी रात नहीं सो पाए थे रैना

रैना ने 2005 में पहला वनडे मैच खेला था तो वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे, जबकि टेस्ट में उन्होंने 2010 में डेब्यू किया तो पहली ही पारी में 120 रन बनाए थे। रैना ने अपना आखिरी मैच 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। रैना ने अपने टेस्ट डेब्यू के पहले की रात की बात बताते हुए कहा, "मैं पूरी रात सो नहीं सका था क्योंकि श्रीलंका में काफी गर्मी थी। उनकी टीम में काफी बड़े नाम थे और वो मेरा पहला टेस्ट मैच होने वाला था।"

टाॅस हारने से रैना को मिला समझने का माैका

टाॅस हारने से रैना को मिला समझने का माैका

रैना ने कहा कि वह इस बात से काफी खुश थे कि भारत ने पहले गेंदबाजी की क्योंकि इससे उन्हें मैदान पर समय मिल गया। उन्होंने कहा, "अच्छी बात थी कि हम टॉस हार गए और हमें फील्डिंग करनी पड़ी। इसलिए मैंने पहले दो दिन चीजों को देखा और जब मेरी बल्लेबाजी आई तो मैं तैयार था। अगर हम पहले बल्लेबाजी करते तो शायद मैं वनडे पदापर्ण की तरह शून्य पर आउट हो जाता।" बता दें कि बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना 18 टेस्ट मैचों में 26.48 की औसत से 768 रन बनाए हैं। उन्होंने 226 वनडे मैचों में 35.31 की औसत से 5615 रन बनाए हैं। वहीं, 78 टी-20 मैचों में रैना ने 29.18 की औसत से 1605 रन बनाए हैं।

Story first published: Monday, June 1, 2020, 10:21 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+