For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस बल्लेबाज ने जब भी लगाई फिफ्टी तो हारा है आस्ट्रेलिया, देखें चाैंकाने वाले आंकड़े

नई दिल्ली। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि जब भी कोई खिलाड़ी बल्ले से बड़ी पारी खेलता है तो वह टीम को कई बार जीत दिलाकर ही वापस लाैटता है। लेकिन आस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी की कहानी बिल्कुल इसके उल्टी है, उसने जब भी अर्धशतक लगाया तो टीम को सिर्फ हार का ही मुंह देखने को मिला। जी हां, हम बात कर रहे हैं यहां आलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की जो बड़ी पारी खेलने के बावजूद भी कभी टीम को जीत नहीं दिला सके।

देखें चाैंकाने वाले आंकड़े
29 वर्षीय स्टोइनिस ने 11 सितंबर 2015 को इंग्लैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर का पहला मैच खेला था। वह अभी तक 26 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 42.67 की औसत से 896 रन बनाए हैं। खास बात यह है कि इस दाैरान स्टोइनिस 6 अर्धशतक लगा चुके हैं, लेकिन उनके इन अर्धशतकीय पारियों के बावजूद भी आस्ट्रेलिया कभी मैच नहीं जीत सका।

उनके 6 अर्धशतकों के परिणाम
उन्होंने अपने करियर का पहला अर्धशतक भारत के खिलाफ 21 सितंबर 2017 को लगाया था। इस दाैरान उन्होंने नाबाद 62 रनों की पारी खेली लेकिन बावजूद इसके आस्ट्रेलिया 50 रन से हार गया। दूसरी बार उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 14 जनवरी को 60 रन बनाए, पर इंग्लैंड 5 विकेट से मैच जीत गया। तीसरा बार स्टोइनिस ने फिर इंग्लैंड के खिलाफ ही 21 जनवरी को उसी साल 56 रनों की पारी खेली लेकिन आस्ट्रेलिया 16 रन से यह मैच हार गया। चाैथी बार उन्होंने 28 जनवरी 2018 को फिर इंग्लैंड के खिलाफ 87 रनों की बड़ी पारी खेली जो मैच आस्ट्रेलिया 12 रनों से हार गया था। स्टोइनिस ने इसके बाद 11 नबंवर 2018 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 63 रनों की पारी खेल वनडे करियर का पांचवां अर्धशतक बनाया लेकिन यह मैच भी आस्ट्रेलिया 40 रन से हार गया। और अब भारत के खिलाफ 52 रनों की पारी खेलने के बावजूद टीम को जीत नहीं दिला पाए।

शतक लगाया फिर भी हारे
ये तो बात हुई उनके बल्ले से निकले अर्धशतकों से मिले टीम के मैच के परिणामों की। अब आप यह जानकर और भी हैरान हो जाएंगे कि स्टोइनिस के करियर की नाबाद 146 रनों की पारी भी आस्ट्रेलिया को मैच नहीं जितवा सकी है। स्टोइनिस ने 30 जनवरी 2017 को न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 146 रनों की शतकीय पारी खेली थी। यह उनका एकमात्र शतक है। उनके इस शतक में 9 चाैके और 11 छक्के भी शामिल थे, जिसके बावजूद भी आस्ट्रेलिया 6 रन से मैच जीत गया था। स्टोइनिस अकेले एक छोर पर खड़े रहे और दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। उस दाैरान न्यूजीलैंड ने 287 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन आस्ट्रेलिया स्टोइनिस की नाबाद पारी की बावजूद 47 ओवर में 280 रन बनाकर आलआउट हो गई।

Story first published: Thursday, March 7, 2019, 14:06 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+