नई दिल्ली। भारत-श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया के वाइस कैप्टन विराट कोहली को रेस्ट दिया गया है, जिसका भरपूर फायदा विराट कोहली अपने घर पर उठा रहे हैं। मैच से मिले टाइम को वो इन दिनों अपने परिवार और सोशल मीडिया पर खर्च कर रहे हैं।
रांची के टी 20 मैच में भले ही टीम इंडिया के रन मशीन नहीं थे लेकिन टीवी के जरिये पूरी तरह से मैच से जुड़े हुए थे। जिसका ताजा सबूत विराट का वो ट्वीट था जो कि उन्होंने मैच के दौरान किया था।
आप भी देखिये विराट का ट्वीट
Cheering for the boys from home. All my energy and wishes with you. Let's Do This💪💪 #IndVsSL pic.twitter.com/wApRMMI8FV
— Virat Kohli (@imVkohli) February 12, 2016
आपको बता दें कि टीम इंडिया ने झारखंड क्रिकेट संघ मैदान पर शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को 69 रनों के बड़े अंतर से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका टीम 20 ओवरों में नौ विकेट पर 127 रन ही बना सकी।