For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या धोनी खेलेंगे अगले साल होने वाला टी-20 विश्व कप, सौरव गांगुली ने दिया जवाब

Sourav Ganguly speaks on MS Dhoni’s chances of playing T20 World Cup | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद धोनी के भविष्य को लेकर काफी बातें की जा रही थी। माना जा रहा था कि स्पष्ट राय और नजरिया रखने वाले गांगुली धोनी के संन्यास या खेलने को लेकर भी स्पष्ट बात जल्द ही सामने रखेंगे। गांगुली को पदभार संभाले हुए 1 महीने से ऊपर हो चुका है और अब गांगुली ने धोनी से जुड़े किसी सवाल का सीधा जवाब दिया है।

बीसीसीआई की सालाना आम बैठक में हिस्सा लेने के बाद सौरव गांगुली से जब पूछा कि क्या 38 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया में अगले साल होने वाले टी 20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा होगा तो दादा ने कहा, "कृपया धोनी से पूछें।

निश्चित तौर पर दादा का यह जवाब भी उसी तरह से है जैसा की किसी और बीसीसीआई प्रशासक का होगा। इसके साथ ही धोनी के खेलने को लेकर मामला पूरी तरह से अब खुद धोनी के ही हाथ में पहुंचा दिया गया है।
धोनी जुलाई में इंग्लैंड में एकदिवसीय विश्व कप से भारत के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद से खुद भी एक्शन से बाहर हो गए हैं और वह इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज की टीम में शामिल नहीं होंगे।

इससे पहले, गांगुली ने कहा था कि एमएस धोनी, भारत के चयनकर्ताओं और बीसीसीआई के बीच इस मुद्दे पर 'पूर्ण स्पष्टता' है, "बोर्ड, एमएस और चयनकर्ताओं के बीच पारदर्शिता है। जब आप इस तरह के चैंपियंस के साथ डील करते हैं - एमएस धोनी भारत के लिए एक अविश्वसनीय एथलीट है - कुछ चीजों को बंद दरवाजों के भीतर रखा जाना चाहिए। यह बहुत पारदर्शी है और हर कोई जानता है कि वे कहां खड़े हैं। "बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा था।

हालांकि, धोनी ने खुद कहा है कि जनवरी तक वह अपने क्रिकेट में वापसी के सवालों का जवाब नहीं देंगे।

धोनी ने इस सप्ताह की शुरुआत में मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा, "जनवरी तक मुझसे मत पूछिए।"

भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़े नामों में से एक, धोनी ने भारत को दो विश्व खिताबों - दक्षिण अफ्रीका में 2007 विश्व टी 20 और घर में 2011 एकदिवसीय विश्व कप जिताने में भारत का नेतृत्व किया है।

Story first published: Sunday, December 1, 2019, 23:15 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+