Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : भारत के 3 विकेट गिरे (लीड-5)

ब्रिजटाउन (बारबाडोस), 7 मई (आईएएनएस)। किंग्सटन ओवल मैदान पर शुक्रवार को खेले जा रहे ट्वेंटी-20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में आस्ट्रेलिया के 185 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है। उसके तीन विकेट मात्र 17 रन पर गिर चुके हैं।

मुरली विजय दो, गौतम गंभीर नौ और सुरेश रैना पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। भारत ने चार ओवर की समाप्ति पर तीन विकेट के नुकसान पर 17 रन बनाए हैं। युवराज सिंह और रोहित शर्मा दोनों को अपना खाता खोलना है।

इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए।

आस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। उन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और सात छक्के लगाए। इसके अलावा शेन वाटसन ने 32 गेंदों पर धुआंधार 54 रन बनाए जिसमें एक चौका और छह छक्के शामिल थे। डेविड हसी ने भी 22 गेंदों पर 35 रन बनाए जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। इसके अलावा ब्रेड हाडिन और माइक हसी आठ-आठ रन बनाकर आउट हुए।

भारत की तरफ से आशीष नेहरा और युवराज सिंह ने दो-दो व यूसुफ पठान ने एक विकेट हासिल किया।

इस मैच के लिए भारत ने तीन परिवर्तन किए हैं। पीयूष चावला के स्थान पर रोहित शर्मा को टीम में शामिल किया गया है जबकि दिनेश कार्तिक की जगह गौतम गंभीर लेंगे। चोटिल प्रवीण कुमार के स्थान पर जहीर खान को अंतिम-11 में शामिल किया गया है। आस्ट्रेलियाई टीम ने रेयान हैरिस की जगह मिशेल जानसन को टीम में जगह दी है।

दोनों टीमों ने ग्रुप स्तर पर अजेय स्थिति बनाए रखा था। आस्ट्रेलिया ने जहां ग्रुप-ए में अपने दोनों मैच जीते हैं वहीं भारत को ग्रुप-सी में पहला स्थान हासिल है। आस्ट्रेलिया ने अपने पहले ग्रुप मैच में मौजूदा चैम्पियन पाकिस्तान को 34 रनों से धूल चटाई थी। इसके बाद उसने ग्रुप की तीसरी टीम बांग्लादेश को पराजित किया था।

भारत ने अपने पहले ग्रुप मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया था। इसके बाद उसने अपने दूसरे मुकाबले में सुरेश रैना के शानदार शतक की बदौलत शक्तिशाली दक्षिण अफ्रीका को भी पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+