IPL 2020 : यूसुफ पठान की नहीं लगाई किसी ने बोली, इरफान ने लिखा इमोशनल मैसेज
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 के लिए 338 खिलाड़ियों में सिर्फ 62 खिलाड़ियों को खरीदा गया, जिसमें 29 विदेशी खिलाड़ी रहे। अनसोल्ड रहे खिलाड़ियों में भारत के ऑलराउंडर यूसुफ पठान का नाम भी शामिल रहा। यूसुफ ने अभी तक हुए सभी 12 सीजन में भाग लिया था, लेकिन पिछले 2 सीजन में खराब प्रदर्शन के कारण वो इस बार किसी फ्रेंचाइजी के ध्यान में नहीं रहे। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रखा था लेकिन उनकी बोली नहीं लगी। ऐसे नाखुश लम्हे पर इरफान पठान ने अपने बड़े भाई यूसुफ का साथ देते हुए एक एक इमोशनल मैसेज लिखा।

दिया ये मैसेज
इरफान यूसुफ को कहा कि इस तरह की छोटी-मोटी घटनाएं आपके करियर का पैमाना नहीं हो सकतीं। इरफान ने ट्वीट किया, 'इस तरह की छोटी घटनाएं आपके करियर को परिभाषित नहीं कर सकतीं। आपका करियर शानदार रहा है। आप सही मायने में मैच विजेता रहे हैं। हम आपसे प्यार करते हैं लाला।'

आखिरी सीजन में रहे फ्लाॅप
यूसुफ 2 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा भी रहे, जिन्होंने 2012-14 का सीजन जीता था। इसी साल हुए आईपीएल का12वें-सीजन उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला, लेकिन उनका प्रदर्शन खराब रहा। हैदराबाद ने उन्हें 1.90 करोड़ में खरीदा था लेकिन यूसुफ 10 मैचों में सिर्फ 40 रन बना सके और ना ही कोई विकेट ले सके। यूसुफ ने अपना आईपीएल करियर राजस्थान राॅयल्स के लिए खेलते हुए शुरू किया था।
'अनसोल्ड' हुए वो 5 बड़े खिलाड़ी जिनका IPL करियर लगभग हुआ खत्म

खेले कुल 174 मैच
37 वर्षीय यूसुफ ने शुरूआती 3 सीजन राजस्थान के लिए खेले, लेकिन आईपीएल 2011 की नीलामी के दाैरान उन्होंने कोलकाता ने खरीद दिया। आईपीएल 2017 तक वो इसी टीम का हिस्सा रहे। और 2018 में हैदराबाद से जुड़ गए। यूसुफ ने 174 आईपीएल मैच खेलते हुए 3204 रन बनाए, जिसमें 1 शतक व 13 अर्धशतक रहे, जबकि 42 विकेट शामिल रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
