सिद्दीकी और मुश्फिकुर ने इंग्लैंड को किया निराश (लीड-2)
513 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही बांग्लादेश टीम ने 110 रन के कुल योग पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन नाबाद 68 रन बनाने वाले सिद्दीकी और 47 रन पर नाबाद लौटे मुश्फिकुर ने छठे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को निराश कर दिया।
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट खोकर 191 रन बना लिए थे। जीत के लिए उसे अभी भी 322 रनों की जरूरत है जबकि उसके सिर्फ पांच विकेट सुरक्षित हैं। इस लिहाज से उसका रास्ता काफी मुश्किल दिख रहा है। सिद्दीकी ने 199 गेंदों पर 10 चौके लगाए हैं जबकि मुश्फिकुर ने 105 गेंदों पर छह चौके जड़े हैं।
बांग्लादेश ने सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (14), इमरुल कायेस (23), आफताब अहमद (23), महमुदुल्लाह (5) और कप्तान सकीबुल हसन (4) के विकेट गंवाए हैं।
चौथे दिन इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने सात विकेट पर 209 रनों के कुल योग पर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर उसे 303 रनों की बढ़त मिली थी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 131 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे।
इंग्लैंड ने कप्तान कुक (39), एमए कारबैरी (34), जोनाथन ट्रॉट (14), केविन पीटरसन (32), पाल कोलिंगवुड (3), ग्रीम स्वान (32) और मैट प्रायर (7) के विकेट गंवाए। इयान बेल 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। सकीबुल ने चार विकेट लिए जबकि रज्जाक को दो सफलता मिली।
इससे पहले, इंग्लैंड ने ग्रीम स्वान (90/5) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश की पहली पारी 296 रनों पर समेट दी थी। पहली पारी के आधार पर 303 रनों से पिछड़ रही बांग्लादेश टीम फॉलोऑन खेलने पर मजबूर हुई थी लेकिन इंग्लैंड के कप्तान कुक ने खुद बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 599 रनों पर घोषित कर दी थी। इंग्लैंड की ओर से कुल ने 173, पॉल कोलिंगवुड ने 145, केविन पीटरसन ने 99 और इयान बेल ने 84 रन बनाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications