कोहली या स्मिथ में कौन है मौजूदा दौर का सबसे कंपलीट बल्लेबाज- पोंटिंग ने दिया जवाब
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग इस समय दो बातों के लिए चर्चाओं में हैं। एक तो उनका निकनेम पंटर कैसे पड़ा जिसके पीछे उन्होंने डॉग रेस का दिलचस्प किस्सा बताया और दूसरी वजह है कि उन्होंने यह बताया है कि विराट कोहली और स्टीव स्मिथ में कौन ज्यादा पूर्ण बल्लेबाज है।
ये एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब क्रिकेट बिरादारी तलाश रही है। एक समय जो रूट और केन विलियमसन को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया था लेकिन कोहली और स्मिथ ने अपने समकालीन सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए बल्लेबाजी के नए मानक स्थापित किए हैं।

पोंटिंग से पूछा गया- कौन है मौजूदा दौर का सबसे पूर्ण बल्लेबाज
भारतीय कप्तान ने क्रिकेट के सभी फार्मेट में 50 से ज्यादा के औसत के रन बनाए हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल रनों के मामले में ऑल टाइम लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं। कोहली के नाम 21, 739 रन हैं। इतना ही नहीं, कोहली मौजूदा खिलाड़ियों की लिस्ट में रनों के मामले में टॉप पर हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव अपडेट यहां पढ़िए
दूसरी ओर, स्मिथ का टेस्ट औसत 62.84 है जो वर्तमान सक्रिय खिलाड़ियों में दूसरा-सर्वोच्च है और महान सर डॉन ब्रैडमैन (99.94) के बाद तीसरा बेस्ट है। केवल स्मिथ की टीम के साथी मार्नर लाबुशेन का औसत (63.43) मौजूदा समय में ज्यादा है लेकिन लाबुशेन का करियर अभी शुरु ही हुआ है्।

कोहली या स्मिथ?
लेकिन कोहली और स्मिथ आधुनिक महान खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ कौन है? पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पोंटिंग ने इसका जवाब दे दिया है। पोंटिंग ने ट्विटर पर सवाल-जवाब सेशन के दौरान एक सवाल के जवाब में इसका जवाब दिया। 45 साल के पूर्व महान बल्लेबाज से जब पूछा गया- आज के दौर में कौन सबसे पूर्ण बल्लेबाज है?
तो पोंटिंग ने इस जवाब दिया कि विराट कोहली और स्टीव स्मिथ में एक चुनना काफी मुश्किल है। पोंटिंग यहां पर भले ही कोहली-स्मिथ के बीच नहीं चुन पाए लेकिन उन्होंने कोहली और स्मिथ के तौर पर आज के दौर के दो सबसे पूर्ण बल्लेबाजों के नाम लिए हैं।

जानिए कैसे पड़ा था पोंटिंग का नाम 'पंटर'
रिकी पोंटिंग को अक्सर उनके टीम के साथी 'पंटर' निकनेम से पुकारते थे जो आज भी उनका निकनेम है। पोंटिंग का यह नाम कैसा पड़ा इसके पीछे का खुलासा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान ने सोमवार को कहा, यह उनकी टीम के साथी और स्पिन जादूगर शेन वार्न थे, जिन्होंने रिकी पोंटिंग को डॉग रेस में दांव लगाने के लिए "पंटर" उपनाम दिया था।
पोंटिंग ने सोशल मीडिया पर बताया, "जब हम 1990 में क्रिकेट अकादमी में रह रहे थे, तब हमें 40 डॉलर का भुगतान किया जा रहा था। मैं टीएबी में डॉग्स पर दांव लगाता था और इसलिए शेन वार्न ने मेरा यह निकनेम रख दिया।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
