For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कौन हैं बाबर आज़म, जो नए कोहली बताए जा रहे हैं

By Bbc Hindi

वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ दूसरे टी-20 मैच में पाकिस्तान के बाबर आज़म ने विस्फोटक पारी से सबका दिल जीत लिया. पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज़ को हराकर तीन टी-20 मैचों की सिरीज़ 2-0 से जीत ली है.

दूसरे टी-20 मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट पर 205 रन बनाए. जवाब में वेस्टइंडीज़ की टीम 123 रन बनाकर आउट हो गई.

धोनी की इतनी तारीफ़ क्यों करते हैं विराट कोहली

कितना कमाते हैं विराट कोहली और धोनी

पाकिस्तान की इस जीत के हीरो रहे बाबर आज़म, जिन्होंने 58 गेंदों पर 97 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया.

पाकिस्तान की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर बाबर आज़म की ख़ूब वाहवाही हो रही है.

संयमित बल्लेबाज़

23 साल के बाबर आज़म अपनी संयमित बल्लेबाज़ी के कारण जाने जाते हैं. उनके बारे में कहा जाता है कि पाकिस्तान के कुछ बेहतरीन अनुशासित बल्लेबाज़ों में से वे एक हैं.

2016 में वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ एक दिवसीय मैचों में लगातार तीन शतक लगाने के बाद उन्होंने सुर्ख़ियाँ बटोरी थी.

लाहौर में जन्मे बाबर अकमल ब्रदर्स के चचेरे भाई हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सफ़र 2008 में शुरू हुआ था, जब उन्हें अंडर-15 टीम में वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए चुना गया था. उसके बाद 2010 और 2012 में उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया. वे पाकिस्तान की ओर से टॉप स्कोरर थे.

बाबर ने पाकिस्तान की ओर से 11 टेस्ट मैच, 41 वनडे और 19 टी-20 मैच खेले हैं. वनडे में वे पाकिस्तान की ओर से सात शतक लगा चुके हैं. उनका औसत 51.11 है.

कोहली से तुलना

वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ धुँआधार पारी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तुलना भारतीय कप्तान विराट कोहली से की जा रही है. हालांकि कई लोग इसे जल्दबाज़ी बता रहे हैं.

अगर रिकॉर्ड की तुलना करें, तो बाबर आज़म कोहली के आसपास भी नज़र नहीं आते. सिर्फ़ टी-20 में बाबर आज़म का औसत विराट कोहली से ज़्यादा है.

एक नज़र आप भी डालिए दोनों के रिकॉर्ड्स पर.

विराट कोहली और बाबर आज़म

विराट कोहली (भारत)

बाबर आज़म (पाकिस्तान)

66 टेस्ट, 5554 रन, औसत-53.40

11 टेस्ट, 475 रन, औसत-23.75

208 वनडे, 9588 रन, औसत- 58.10

41 वनडे, 1789 रन, औसत- 51.11

57 टी-20, 1983 रन, औसत- 50.84

19 टी-20, 691 रन, औसत- 53.15

https://twitter.com/PCB_SPorrTs/status/980858227960242177

https://twitter.com/Sarfaraz713/status/980870062457356288

https://twitter.com/nomiranjha22/status/980869998309789697

इन्हें भी पढ़ें:

'क्रिकेट पर पैसा क्या, जान भी कुर्बान है'

भारत का इंकार, पाक क्रिकेट टूर्नामेंट खटाई में

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

Story first published: Tuesday, April 3, 2018, 8:20 [IST]
Other articles published on Apr 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+