For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन-स्मिथ और विराट कोहली में कौन है बेस्ट, डिविलियर्स ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली: एबी डिविलियर्स एक जीनियस क्रिकेटर माने जाते हैं और ऐसे खिलाड़ियों का निजी जीवन भी काफी गहरा होता है। डिविलियर्स का कहना है कि उनके ऐसे बहुत कम करीबी दोस्त हैं जो क्रिकेटर हैं। अधिकतर करीबी दोस्त किसी और क्षेत्र से हैं। लेकिन कोहली के साथ डिविलियर्स की दोस्ती क्रिकेट से अलग है। इस बात को उन्होंने कई बार माना है और अब हाल ही में जिंबाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज पॉमी मबांग्वा के सामने भी उन्होंने यह बात स्वीकार की।

विराट और स्मिथ में बेस्ट पर डिविलियर्स का 360 डिग्री शॉट-

विराट और स्मिथ में बेस्ट पर डिविलियर्स का 360 डिग्री शॉट-

कोहली के साथ अपनी दोस्ती और विभिन्न मुद्दों पर होने वाली बातचीत के अलावा उन्होंने स्टीव स्मिथ और कोहली के बीच बेस्ट बल्लेबाज कौन है, इस पर भी अपने विचार प्रकट किए। यह पूछने पर कि कोहली और स्टीवन स्मिथ के बीच बेहतर बल्लेबाज कौन है, डिविलियर्स ने इस सवाल को बड़ी चालाकी से भुनाया और दोनों की तुलना टेनिस के दिग्गजों से की।

30 सालों से 1 रुपए में बेच रहीं हैं इडली, कैफ ने किया 85 साल की महिला को सलाम

डिविलियर्स ने कहा, "यह एक मुश्किल है, लेकिन विराट निश्चित रूप से अधिक प्राकृतिक बॉल-स्ट्राइकर है, इस बारे में कोई संदेह नहीं है।

फेडरर और नडाल से की तुलना-

फेडरर और नडाल से की तुलना-

"टेनिस के संदर्भ में, मैं कहूंगा कि वह एक [रोजर] फेडरर की तरह है, जबकि स्मिथ एक [राफेल] नडाल की तरह है। स्मिथ मानसिक रूप से बहुत मजबूत है और रन बनाने के तरीके का पता लगाता है - वह स्वाभाविक नहीं दिखता है, लेकिन वह रिकॉर्ड लिखना और क्रीज पर अद्भुत चीजें करना जानता है। मुझे लगता है कि मानसिक रूप से, स्मिथ मेरे द्वारा देखे गए सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं। विराट ने भी पूरी दुनिया में रन बनाए हैं और दबाव में खेल जीते हैं। "

सचिन और कोहली में बेस्ट पर दिया ये जवाब-

सचिन और कोहली में बेस्ट पर दिया ये जवाब-

और कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना करने के लिए कहा तो डिविलियर्स ने कोहली को रन चेज में सचिन के ऊपर वरीयता दी।

डिविलियर्स ने कहा, "सचिन हम दोनों के लिए एक आदर्श है - जिस तरह से वह अपने युग में खड़े थे, जिस तरह की चीजें उसने हासिल की और जिस तरह से उन्होंने किया वह सबके लिए एक महान उदाहरण है। और मुझे लगता है कि विराट भी यह कहेंगे कि उन्होंने हमारे लिए मानकों को स्थापित किया।

"लेकिन व्यक्तिगत रूप से, चेस में, मैं कहूंगा कि विराट मेरे जीवन में सबसे अच्छा मैंने देखा है। सचिन सभी प्रारूपों और सभी स्थितियों में अद्भुत थे, लेकिन विराट पीछा करते हुए शीर्ष पर आते हैं।"

Story first published: Tuesday, May 12, 2020, 11:42 [IST]
Other articles published on May 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+