
'स्मिथ की तकनीक भद्दी, कोहली है शानदार'
हाल ही में इन दोनों दिग्गजों के बीच तुलना को भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी अपनी राय रखी थी और अब साउथ अफ्रीका के शानदार दिग्गज खिलाड़ी रहे जोंटी रोड्स ने स्टीव स्मिथ और विराट कोहली की तुलना पर अपनी बात कही है। जोंटी ने स्मिथ और कोहली की तुलना को लेकर न्यू इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा, "मुझे कोहली को खेलते देखने में आनंद आता है। स्टीव स्मिथ की बात करें तो तो शायद उनकी तकनीक उतनी खूबसूरत नहीं है और वे शायद सबसे भद्दे शतक लगाते हैं लेकिन सच यह है कि वे लगातार रन बनाते हैं। हालाँकि अगर कोई क्रिकेट देखना पसंद करता है तो वो विराट कोहली के शानदार शॉट्स देख कर मुग्ध हो जाता है। इसलिए मेरी लिस्ट में कोहली सबसे उपर है।"

सर्वश्रेष्ठ फील्डर का भी लिया नाम-
इतना ही नहीं इसके बाद जोंटी ने इस समय दुनिया के सबसे श्रेष्ठ फील्डर के बारें में भी अपनी राय दी है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर रह चुके रोड्स का कहना है कि जडेजा को खेलने के लिए ज्यादा क्रिकेट नहीं मिलता लेकिन गुप्टिल अपनी टीम की तरफ से हर एक मैच खेलते हैं। वो स्लिप, कवर्स और सीमा रेखा पर शानदार फील्डिंग करते हैं। जबकि जडेजा एक्स फैक्टर हैं। क्रिकेट में और भी शानदार फील्डर हैं लेकिन गुप्टिल मेरे लिए सबसे उपर हैं।
शास्त्री के बाद अब विक्रम राठौड़ ने दी ऋषभ पंत को नसीहत, लापरवाही पर कही ये बात

गांगुली ने दी भी थी राय-
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने स्टीव स्मिथ और विराट कोहली की तुलना पर कहा था कि वह इन दोनों खिलाड़ियों के बीच तुलना नहीं करना चाहते हैं, साथ ही गांगुली ने कहा कि विराट कोहली अभी भी दुनिया में बेस्ट हैं लेकिन स्मिथ के रिकॉर्ड भी अपनी जगह शानदार हैं। गांगुली ने एक प्रोग्राम में बात करते हुए आगे कहा, 'ये ऐसा सवाल है जिसका जवाब नहीं दिया जा सकता। ये प्रदर्शन के बारे में हैं। इस समय विराट दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं। इसलिए इससे हमें खुशी होती है।' इसके बाद जब गांगुली से स्मिथ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'उनके रिकॉर्ड खुद इस बात के गवाह हैं.....26 टेस्ट शतक जो एक जबरदस्त रिकॉर्ड है।'


Click it and Unblock the Notifications
