For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आखिर कौन हैं मोनू कुमार जिन्हें दो साल तक बेंच पर बैठने के बाद आज मिला मौका

IPL 2020 CSK vs RCB: Monu Kumar Singh ने किया डेब्यू, मिला Playing XI में मौका | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम संघर्ष करती नजर आ रही है। तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली चेन्नई की टीम इस बार प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। अभी तक खेले गए 11 मैचों में से 8 मैच में चेन्नई की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कप्तान धोनी ने कहा था कि अगले तीन मैच अगले सीजन की तैयारी हैं, लिहाजा हम युवाओं को मौका देंगे। जिसके बाद धोनी ने आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ झारखंड के गेंदबाद मोनू कुमार को टीम में मौका दिया है।

धोनी ने आज ना सिर्फ मोनू कुमार को मौका दिया है जिन्हें टीम में 2018 में शामिल किया गया था। लेकिन अभी तक उन्हें टीम में मौका नहीं मिला था। आज दो साल बाद पहली बार मोनू कुमार को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। मोनू छोटे कद के मध्य गति के गेंदबाज हैं। मोनू कूमार को टीम में जोश हेजलवुड की जगह शामिल किया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस का कहना है कि मोनू नेट्स में काफी मेहनत कर रहे थे, वह गेंद को दोनों ही दिशा में स्विंग करा सकते हैं। आज के मैच की बात करें तो मोनू कुमार ने 2 ओवर डाले हैं जिसमे उन्होंने 20 रन दिए और कोई विकेट हासिल नहीं कर सके।

मोनू झारखंड के रांची के रहने वाले हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान 2017 में मोनू कुमार को धोनी के साथ खेलने का मौका मिला। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मोनू काफी अच्छे गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने अंडर-19 विश्व कप की टीम में भी हिस्सा लिया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो 22 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमे उन्हें 25 विकेट मिले थे। तकरीबन दो साल तक बेंच पर बैठने के बाद आज आखिरकार मोनू सिंह को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला।

सीएसके के कोच ने मोनू के बारे में कहा कि वह कद में छोटे हैं लेकिन वह सटीक गेंदबाज हैं, उनका नजरिया बहुत ही बड़ा है। डेथ ओवर में वह सटीक यॉर्कर गेंद डालते हैं। उन्हें यॉर्कर गेंदों पर काफी भरोसा रहता है। इस तरह के मैच में आपको पिच को बेहतर समझने की जरूरत है, हमे स्थिति को अच्छे से समझने की जरूरत है। हमे इस सीजन में अधिक विकेट नहीं मिले हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी काफी अच्छा खेले हैं।

Story first published: Sunday, October 25, 2020, 18:39 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+