कौन है प्रिया पुनिया जिसने डेब्यू मैच में मचा दी दक्षिण अफ्रीकी खेमे में खलबली, बनाया खास रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। भारत की इस जीत में दो खिलाड़ियों ने बेहद अहम भूमिका निभाई। पहला नाम सलामी बल्लेबाज जेमिमाह रोड्रिगेज का है जिन्होंने 55 रनों की शानदार पारी खेली वहीं दूसरा नाम है प्रिया पुनिया का जिन्होंने 75 रनों की नाबाद पारी खेली और भारत को मैच जिताकर वापस पवेलियन लौटी। 23 साल की प्रिया पुनिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया जिन्हें एक दिन पहले ही वनडे कैप देकर टीम में शामिल होने की बधाई दी गई। डेब्यू कैप देते हुए शायद खुद टीम मैनेजमेंट को भी नहीं पता था कि प्रिया पुनिया अपने पहले ही मैच में रिकॉर्ड पारी खेलकर अपना नाम दिग्गजों की सूची में शामिल कर लेंगी।
मिताली राज की अगुवाई वाली भारतीय टीम में दाएं हाथ की इस खिलाड़ी ने इस मैच को न सिर्फ खुद के लिए बल्कि टीम के लिए भी यादगार बना दिया और वड़ोदरा में 8 विकेट से जीत दिला कर सीरीज में 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि यह मिताली के लिए पहले ही एक यादगार मैच था, क्योंकि इस मैच में मैदान पर उतरते ही मिताली राज दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई जिसने करियर में 20 साल एकदिवसीय क्रिकेट खेला। लेकिन प्रिया पुनिया की शानदार पारी ने इसे और खास बना दिया।

विराट कोहली की तरह लगाती हैं शॉट
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रिया पुनिया ने जिस तरह से आगाज किया और बीच में खिलाड़ियों के साथ साझेदारी कर मैच को जीत के साथ अंजाम दिया यह साफ दर्शाता है कि उनमें प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है। प्रिया ने अपने 75 रन की नाबाद पारी में 8 चौके लगाये। प्रिया पुनिया ने मैच के दौरान जिस तरह से लॉन्ग ऑफ, लॉन्ग ऑन और डीप एकस्ट्रा कवर पर शॉट लगाये उसे देखकर कई बार भारतीय कप्तान विराट कोहली की याद आई। हालांकि पहले ही मैच में उनकी तुलना विराट कोहली से करना काफी जल्दबाजी होगी, लेकिन उनका शॉट सेलेक्शन साफ दर्शाता है कि वह भारतीय महिला क्रिकेट का चमकता सितारा हैं।

डेब्यू मैच में नाम किये यह बड़े रिकॉर्ड
23 वर्षीय प्रिया ने पहले ही मैच में शानदार पारी खेलकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये। प्रिया पुनिया भारतीय महिला क्रिकेटर्स की उस एलिट लिस्ट का बन गई जिन्होंने अपने डेब्यू मैच मे अर्धशतक लगाया। इस लिस्ट में भारतीय कप्तान मिताली राज, विकेटकीपर बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति, अंजू जैन और करुणा जैन जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। वह भारत के लिए ऐसा करने वाली 10वीं महिला खिलाड़ी हैं।
इतना ही नहीं अपने डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी प्रिया पुनिया चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं।

करियर के पहले मैच में बनीं मैन ऑफ द मैच
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में प्रिया पुनिया की शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले वो महिला आईपीएल 2019 में सुपरनोवा और वेलोसिटी के बीच हुए फाइनल मैच में भी प्लेयर ऑफ द मैच बनीं थीं। प्रिया पुनिया ने इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।

कुछ ऐसा रहा भारत के लिए मैच
पहले वनडे की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.1 ओवर में 164 रनों पर सिमट गई और भारत ने लक्ष्य को 41.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहतरीन रही और पूनिया ने पहले विकेट के लिए रॉड्रिगेज के साथ 83 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को नोनदूमिसो शानगासे ने तोड़ा।
जेमिमाह के जाने के बाद पूनम राउत (16) ने पूनिया का साथ दिया और भारत को जीत की ओर ले गई। कप्तान मिताली राज ने 11 रनों की नाबाद पारी खेली और पूनिया के साथ मिलकर मेजबान टीम को जीत दिलाई। भारत के लिए पूनम राउत, एकता बिष्ट और शिखा पांडे की जोड़ी ने दो-दो विकेट लिये जबकि सीनियर गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाये, वहीं दीप्ती शर्मा के हिस्से में भी एक विकेट आया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
