For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आखिर काैन है प्रसिद्ध कृष्णा, जो इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा वनडे सीरीज

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज अहमदाबाद में जारी है। इस सीरीज के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेंगी। ये सभी मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के पुणे के स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार (19 मार्च) को सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस टीम में कुछ नए चेहरों को मौका मिला है। इसमें कर्नाटक के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी शामिल हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी में प्रदर्शनी का फल
विजय हजारे ट्रॉफी 2021 में कृष्णा के प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है। इस टूर्नामेंट में कर्नाटक के लिए खेलते हुए, उन्होंने 7 मैचों में 22.2 की औसत से 14 विकेट लिए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कर्नाटक की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

कर्नाटक उनके प्रदर्शन के बल पर विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गया था। हालांकि सेमीफाइनल में कर्नाटक को मुंबई से 72 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि कृष्णा ने इस मैच में भी 3 विकेट लिए थे। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 34 विकेट लिए हैं। उन्होंने 9 प्रथम श्रेणी मैचों में खेलते हुए ये विकेट लिए हैं। उन्होंने 40 घरेलू मैचों में 33 विकेट लिए हैं।

बांग्लादेश ए के खिलाफ आए थे चर्चा में
2015 में, बांग्लादेश ए टीम ने भारत का दौरा किया। कृष्णा इस दौरे के प्रदर्शन के साथ सबसे पहले सुर्खियों में आए थे। उन्होंने कर्नाटक और बांग्लादेश ए के बीच मैच में 49 रन देकर 5 विकेट लिए थे। उन्होंने अपने ओवर की पहली गेंद पर ओपनर रोनी तालुकदार को आउट किया। उसके बाद, अनामुल हक, सौम्य सरकार, नासिर हुसैन और कमरुल इस्लाम को आउट कर दिया। उन्हें दिसंबर 2018 में आयोजित एसीसी इमर्जिंग टीम एशिया कप में भी मौका मिला।

यही नहीं, कृष्णा विश्व प्रसिद्ध इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं। उन्होंने 2018 के बाद से कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 24 मैच खेले हैं। इस बीच 9.33 की इकॉनमी रेट से 18 विकेट लिए हैं। इस बार उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 30 रन देकर 4 विकेट था।

Story first published: Friday, March 19, 2021, 13:49 [IST]
Other articles published on Mar 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+