Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

RCB का ट्रंप कार्ड कौन है? फ्रेंचाइजी ने डोनाल्ड ट्रंप के भाषण का उड़ाया मजाक

नई दिल्ली। भारत दाैरे पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम का उद्घाटन किया। उनके स्वागत के लिए पूरा मैदान लोगों से भरा हुआ था । प्रोग्राम का नाम 'नमस्ते ट्रंप' रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका जोरों से स्वागत किया लेकिन जब ट्रंप ने भाषण देते हुए सबका शुक्रिया किया और भारतीय क्रिकेट का जिक्र किया तो वह ट्रोल हो गए। जहां आईसीसी ने उनको ट्रोल किया तो वहीं आईपीएल फ्रेंचाईजी राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने भी उनके भाषण का मजाक उड़ाया।

दरअसल, ट्रंप ने भाषण के दाैरान सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का जिक्र किया। उन्होंने जब कोहली का नाम लिया तो आरसीबी ने उसी पल के वीडियो के साथ छेड़छाड़ करते हुए खुद ही ट्रंप से एक सवाल कर दिया जिसका वीडियो उन्होंने फिर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। एडिट की गई वीडियो में ट्रंप से पूछा जा रहा है- मिस्टर ट्रंप आरसीबी का ट्रंप कार्ड काै है? इसी के साथ ट्रंप कोहली का नाम लेते हैं। इस वीडियो को शेयर कर आरसीबी ने अपने फैंस को पूछा किया क्या आपको इसके बारे में पता है।

बता दें कि आरसीबी से पहले आईसीसी ने ट्रंप का मजाक उड़ाया था। ट्रंप ने सचिन का नाम इंग्लिश में 'Soochin Tendolkar' तो कोहली का 'Virot Kolee' कहकर पुकारा। इसपर आईसीसी ने ट्वीट करते हुए चुटकी ली। आईसीसी ने ट्विटर पर सचिन के कई नाम इंग्लिश में लिखते हुए लिखा- Sach, Such, Satch, Sutch, Sooch। साथ ही पूछा कि कोई जानता है कि सही नाम क्या है। आईसीसी के इस ट्वीट के बाद मजेदार कमेंट्स भी सामने आने लगे। फैंस ने ट्रंप के शब्द बोलने के ढंग पर मजाक बनाना शुरू कर दिया। एक ने ट्वीट करते हुए यह कह डाला कि अब आईसीसी भी मजे लेना शुरू हो गया है। ट्रंप ने कहा था, ''यह वह देश है जहां लोग सबसे बड़े क्रिकेटरों का चीयर करते हैं। सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक। दुनिया में सबसे महान खिलाड़ी।''

Story first published: Wednesday, February 26, 2020, 13:26 [IST]
Other articles published on Feb 26, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+