नयी दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा होगा, जो विराट कोहली को नहीं जानता होगा। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लेग स्पिनर एडम जाम्पा विराट कोहली को नहीं जानते हैं।
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के बीच खेले गए मैच मकते बाद एडम जाम्पा ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली का मजाक उड़या और पूछा कि कौन है विराट कोहली। एडम ने सोशल मीडिया पर विराट के साथ-साथ एबी डी विलियर्स का भी मजाक उड़ाया और केन रिचर्ड्सन से पूछा- ये हैं कौन?
Fairly lucky to get to watch these 2 up close every game. #appreciated pic.twitter.com/KqSydMHlDh
— Kane Richardson (@KaneWRichardson) April 23, 2016
आपको बता दें कि केन रिचर्डसन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर विराट और एबी डी विलियर्स की फोटो शेयर की थी। दोनों की फोटो के साथ उन्होंने लिखा था कि इन दो दिग्गज बल्लेबाजों को हर मैच में नजदीक से खेलते देखकर भाग्यशाली महसूस करता हूं। इस ट्विट री-ट्विट करते हुए एडम जाम्पा ने लिखा कि कौन हैं ये? इस पर रिचर्डसन ने लिखा कि इशांत शर्मा से पूछो।