रियो ओलंपिक 2016: हार के बाद भावुक पेस ने कहा, मैं एक सॉफ्ट टारगेट हूं

रियो डि जेनेरो। भारतीय खेल प्रेमियों को बड़ा झटका तब लगा, जब भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार रोहन बोपन्ना पुरुष युगल के पहले दौर में ही बाहर हो गये। इन दोनों से जीत की उम्मीद किये बैठे लोगों के लिए ये बात पचाये नहीं पच रही है लेकिन जितना कष्टकारी लोगों के लिए ये हार है उससे कहीं ज्यादा दुख भरी बात ये खुद लिएंडर पेस के लिए है।

जिन्होंने हार के बाद भावुक होकर कहा कि वो एक 'सॉफ्ट टारगेट' बन गये हैं इसलिए वो लोगों के निशाने पर बने रहते हैं। पेस का इशारा उन खबरों के लिए था जिसमें कहा गया था कि वो बोपन्ना के साथ कमरा साझा नहीं करना चाहते थे। पेस ने कहा कि मुझे पता है कि काफी मनगढंत कहानियां बनाई जा रही हैं।

पेस ने कहा कि लोगों को पता नहीं कि ग्रैंड स्लैम और ओलंपिक खेलने के लिए एक खिलाड़ी को कितनी मेहनत करनी होती है। मैं इस समय काफी अपसेट हूं, इस उम्र में खेलने के लिए, फिटनेस के लिए कितनी मेहनत की जरूरत होती है, ये केवल में ही जानता हूं। मुझे हमेशा इस बात का मलाल रहेगा कि वो अपने ओलंपिक करियर में कुछ चीजें पूरी नहीं कर पाये जिनमें से एक है 'युगल' में कभी भी पदक ना जीत पाना।

मालूम हो कि शनिवार को ओलंपिक टेनिस सेन्टर पर खेले गए मैच में पेस-बोपन्ना की जोड़ी को पोलैंड के लुकास कुबोट और मारसिन माटकोव्सकी की जोड़ी ने मात दी। पौलेंड की जोड़ी ने एक घंटे 24 मिनट तक चले मुकाबले में भारतीय जोड़ी को 6-4, 7-6 (6) से हराकर उनकी चुनौतियों को समाप्त कर दिया।

Story first published: Sunday, August 7, 2016, 7:25 [IST]
Other articles published on Aug 7, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+