For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

201 पर ढेर टीम इंडिया के शेर, 6 खिलाड़ी नहीं छू सके दहाई का आंकड़ा

मोहाली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने बेहद ही शर्मनाक प्रदर्शन किया। पूरी टीम इंडिया महज 201 रन के स्कोर पर ढेर हो गयी है। विराट कोहली के बारे में कुछ अनकही बातें



अफ्रीकी गेंदबाज डी एल्गर और इमरान ताहिर की फिरकी के जाल में फंसकर आधी से ज्यादा टीम पवेलियन लौट गयी है। टीम इंडिया की ओर से सर्वाधिक स्कोर करने वाले खिलाड़ी मुरली विजय रहे। उन्होंने 136 गेदों का सामना करते हुए 75 रन बनाये। जबकि टीम के छह खिलाड़ी दहाई का भी आंकड़ा नही पार कर पाये।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ही खराब रही। शिखर धवन चौथी ही गेंद पर बिना खाता खोले फिलेंडर का शिकार हो गये।

शिखर धवन के साथ ही साहा और वरुण एरॉन भी जीरो रन पर आउट हो गये। बर्थडे ब्यॉय और टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराटकोहली ने प्रसंशकों को निराश किया और वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गये। देखने वाली बात यह है कि पूरी टीम पहले ही दिन महज 68 ओवर ही खेल पायी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+