आईपीएल : सुपर किंग्स के 3 विकेट गिरे (लीड-1)
सुपर किंग्स टीम की ओर से कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 4 और बद्रीनाथ 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
सुपर किंग्स का पहला विकेट चौथे ओवर में मैथ्यू हेडन का गिरा। वह एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नौवें ओवर में आउट होने वाले मुरली विजय ने 26 गेंदों में पांच चौके की मदद से 33 रन बनाए। इसके बाद सुरेश रैना 20 गेंदों में दो चौके की मदद से 18 रन बनाकर आउट हो गए।
आईपीएल के तीसरे संस्करण में महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम का यह दूसरा और नाइट राइर्डस टीम का तीसरा मैच है।
सौरव गांगुली की कप्तानी में खेल रही कोलकाता की टीम अपने दोनों मुकाबले जीत चुकी है जबकि चेन्नई की टीम को डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ हार मिली थी।
नाइट राइर्ड्स टीम ने कोलकाता में ही खेले गए अपने दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स को सात विकेट से हराया था जबकि तीसरे संस्करण के उद्घाटन के दिन उसने मौजूदा चैम्पियन डेक्कन चार्जर्स की चुनौती तोड़ी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications