शतक लगाते ही जीभ निकालर क्यों जश्न मनाते हैं राॅस टेलर, जानें रोचक बात

नई दिल्ली। टी-20 सीरीज में सफाए के बाद पहले वन-डे में न्यूजीलैंड ने पलटवार करते हुए 348 के विशाल लक्ष्य को भी साध लिया। इस ऐतिहासिक जीत के असल नायक रहे रॉस टेलर। 84 गेंदों पर 109 रन की धुआंधार पारी खेलने वाले इस बल्लेबाज ने अपनी शतकीय पारी के बाद एक बार फिर जीभ निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया। टेलीविजन पर चिपके हर क्रिकेटप्रेमी के जेहन में एकबार फिर यह सवाल कौंधा होगा कि आखिर टेलर हर शतक के बाद जीभ निकालकर दर्शकों का अभिवादन क्यों करते हैं?

जीभ निकालकर खुशी मनाना अब रॉस टेलर का सिग्नेचर स्टाइल बन चुका है। टेलर ऐसा जश्न बरसों से मनाते आ रहे हैं। इसका खुलासा भी खुद टेलर ने ही किया था। दरअसल 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने अपना दूसरा वन-डे शतक लगाया था, तब उनके कई कैच छूटे थे। जब-जब कैच छूटते थे तो उनकी जीभ बाहर निकल आती थी।

टेलर की नन्हीं बेटी मैकेंजी को उनका ऐसा करना काफी अच्छा लगता था। फिर अपनी बेटी को खुश करने के लिए वह हमेशा जीभ निकालकर शतक का जश्न मनाने लगे। ये उनका सिग्नेचर सेंचुरी जश्न स्टाइल हो गया। अब उनका नन्हा बेटा उन्हीं की तरह जीभ निकालता है।

बता दें कि भारत को पहले मैच में हार देने के लिए टेलर ने अहम भूमिका निभाई थी। पहले वनडे में न्यूजीलैंड की जीत के हीरो टेलर ने 84 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली और अंत तक आउट नहीं हुए।अपनी इस पारी के साथ टेलर नंबर 4 पर सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल शतक बनाने वाले बल्लेबाजों में बहुत आगे चले गए हैं। यह टेलर का इस नंबर पर बैटिंग करते हुए 19वां वनडे शतक था और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को बहुत पीछे छोड़ दिया है।

Story first published: Friday, February 7, 2020, 10:14 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+