नयी दिल्ली। टीम इंडिया को 16 सालों बाद एक बार फिर से भारतीय कोच मिल गया है। कपिल देव के बाद अब अनिल कुबंले टीम इंडिया के भारतीय कोच बनें है। अनिल कुंबले ने 56 लोगों को पछाड़कर टीम इंडिया की कमान जीती है।
बीसीसीआई सेक्रेटरी अजय शिर्के की माने तो इस बार कई इनपुट, हजारों लोगों ने राय और गहन विचार के बाद कुंबल को कोच के तौर पर चुना गया है। वहीं बीसीसीआई प्रेसिडेंट अनुराग ठाकुर के मुताबिक टीम के कोच के लिए कई नाम शॉर्टलिस्ट हुए थे। लेकिन बोर्ड ऑफिशियल्स के अलावा सभी राज्यों के क्रिकेट एसोसिएशंस के फीडबैक के आधार पर कुंबले को ये जिम्मेदारी सौंपी गई। अब जानते हैं उन बातों के बारे में जो जम्बो के हक में रही...