धोनी ने पीटरसन का उड़ाया मजाक... लेकिन खुद ही कर बैठे बड़ी भूल
पुणे। आईपीएल-10 के दूसरे मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। 185 रन के टारगेट को पुणे की टीम ने 19.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

महेंद्र सिंह धोनी
इस मैच के दौरान कुछ फनी मूवेंट भी देखने को मिले, वैसे तो ये अक्सर मैच में होता रहता है लेकिन जब बात मिस्टर कूल यानी कि महेंद्र सिंह धोनी की हो तो बात कुछ खास हो ही जाती है।

धोनी ने पीटरसन का उड़ाया मजाक...
आम तौर पर गलती ना करने वाले एमएस धोनी ने पीटरसन का मजाक उड़ाते हुए खुद ही गलती कर बैठे जिससे कि मजाक का पात्र बन गए। दरअसल हुआ यूं कि गुरूवार को जब मुंबई और पुणे के मैच का दूसरा ओवर जारी था, तब कॉमेंट्री बॉक्स में बैठे थे इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन। जो कि माइक पर पुणे के खिलाड़ी मनोज तिवारी से बात कर रहे थे।

पीटरसन धोनी से अच्छे गोल्फर हैं
मनोज से बातचीत के दौरान पीटरसन ने उन्हें विकेट कीपिंग कर रहे महेंद्र सिंह धोनी को ये कहने को कहा कि पीटरसन धोनी से अच्छे गोल्फर हैं। मनोज तिवारी ने धोनी को हिंदी में बताया कि पीटरसन ने उन्हें ये मैसेज देने को कहा है, इसके जबाव में धोनी ने माइक पर जबाव दिया कि पीटरसन अब भी मेरा पहला टेस्ट विकेट हैं।

धोनी का जवाब
धोनी के इस जवाब के बाद कॉमेंटी बॉक्स में बैठे सभी लोग हंस पड़े, धोनी ने अपनी हाजिरजवाबी से पीटरसन की बोलती तो बंद कर दी, लेकिन वो कुछ भूल गए।

धोनी का ही उड़ गया मजाक
दरअसल धोनी हालांकि ये भूल गए कि पीटरसन के खिलाफ 2011 के इंग्लैंड के दौरे पर की गई तब वहां टेस्ट मैच के दौरान धोनी ने बॉलिंग की थी और उसी मैच में धोनी की गेंद पर अंपायर बिली बाउडन ने पीटरसन को एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया था लेकिन पीटरसन ने डीआरएस ले लिया था जहां अंपायर का निर्णय गलत निकला था। इसी बात पर लोग धोनी पर हंस रहे थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications