For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो वाकई लूजर हैं टीम इंडिया के कोच डंकन फ्लेचर

लंदन। रविवार को एक बार फिर भारतीय क्रिकेट फैंस को निराशा हाथ लगी जब ओवल से खबर आई कि टीम इंडिया ने इंग्‍लैंड के सामने फिर से सरेंडर कर दिया है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी और डंकन फ्लेचर की कोचिंग वाली टीम इंडिया को इंग्‍लैंड के हाथों एक पारी और 244 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी और पूरी टीम से सवाल किए जा रहे हैं तो वहीं कोच डंकन फ्लेचर की भी आलोचना हो रही है। आपको यह जानकर और भी हैरानी होगी कि यह हालत तब है जब डंकन को बीसीसीआई की ओर से हर वर्ष मिलने वाली सैलरी ने उन्‍हें दुनिया का 'हाइएस्‍ट पेड क्रिकेट कोच,' बना डाला है।

डंकन फ्लेचर जिन्‍हें वर्ष 2011 के वर्ल्‍ड कप के बाद एक चैंपियन टीम मिली थी, उसे उन्‍होंने हार की आदत डालवा कर कहीं न कहीं यह बात साबित कर दी है कि वह वाकई में एक लूजर हैं।

एक नजर डालिए उन पांच वजहों पर जिनकी वजह से हम उन्‍हें लूजर करार दे रहे हैं।

ऑस्‍ट्रेलिया की सीरिज अभी बाकी

ऑस्‍ट्रेलिया की सीरिज अभी बाकी

टीम इंडिया भले ही टी-20 में अच्‍छा परफॉर्म करे लेकिन टेस्‍ट क्रिकेट में उसे अपना स्‍तर बरकरार रखने में खासी मशक्‍कत करनी पड़ रही है। वर्ष 2011 के बाद टीम इंडिया इंग्‍लैंड के दौरे पर गई। वहां 4-0 से हार का सामना किया। फिर ऑस्‍ट्रेलिया में 4-0 से हार मिली, फिर साउथ अफ्रीका में 1-0, न्‍यूजीलैंड में 1-0 और अब फिर इंग्‍लैंड में 3-1 से इंडियन क्रिकेट टीम को शिकस्‍त देखनी पड़ी है।

गैरी क्रिस्‍टर्न की मेहनत पर फेरा पानी

गैरी क्रिस्‍टर्न की मेहनत पर फेरा पानी

वर्ष 2011 में वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी क्रिस्‍टर्न के कार्यकाल के खत्‍म होने के बाद फ्लेचर को टीम इंडिया का कोच बनाया गया था। इस बात से शायद कोई भी इंकार नहीं करना चाहेगा कि क्रिस्‍टर्न अपनी मेहनत से टीम को जहां पर लेकर आए थे, फ्लेचर ने उस पर पानी फेर दिया है।

टेस्‍ट में खो रही पहचान

टेस्‍ट में खो रही पहचान

फ्लेचर के कार्यकाल में अब तक टीम इंडिया ने 33 टेस्‍ट मैच खेले हैं। इन 33 टेस्‍ट मैचों में से टीम इंडिया ने सिर्फ 12 में जीत दर्ज की और 15 में उसे मुंह की खानी पड़ी। वहीं वनडे में भी टीम को रिकॉर्ड कोई बहुत बेहतर नहीं है। लॉर्ड्स में टीम इंडिया को जो जीत हासिल हुई है, वह उसे 18 मैचो के बाद मिली है।

दुनिया में सबसे ज्‍यादा सैलरी पाने वाले कोच

दुनिया में सबसे ज्‍यादा सैलरी पाने वाले कोच

सिडनी मॉर्निंग हेराल्‍ड के मुताबिक डंकन फ्लेचर के साथ बीसीसीआई ने वर्ष 2011 में जो करार किया है उस के तहत उन्‍हें 750,000 अमेरिकी डॉलर हर वर्ष अदा किए जा रहे हैं। हेराल्‍ड के मुताबिक इस सैलरी के साथ ही वह दुनिया के पहले ऐसे कोच है जिन्‍हें सबसे ज्‍यादा तनख्‍वाही मिल रही है।

क्‍या पिछली बार की तरह होगी तस्‍वीर

क्‍या पिछली बार की तरह होगी तस्‍वीर

भारत को इस वर्ष के अंत में ऑस्‍ट्रेलिया का दौरा करना है। वर्ष 2011 में टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी के लिए ऑस्‍ट्रेलिया गई थी और कोई भी मैच जीते बिना वापस लौट आई थी। ऑस्‍ट्रेलिया ने 4-0 से व्‍हाइट वॉश कर यह सीरिज अपने नाम कर ली थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+