For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो इसलिए चुपके-चुपके जहीर खान और सागरिका घाटगे ने कर ली शादी, सामने आई असली बात

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे 23 नवंबर को एक-दूसरे के हो गए। दोनों ने मुंबई में अपने घर में रजिस्टर मैरिज की। पहले खबरें आ रहीं थीं कि दोनों 27 नवंबर को एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे लेकिन गुरुवार को अचानक शादी कर दोनों ने सभी को चौंका दिया।

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे 23 नवंबर को एक-दूसरे के हो गए। दोनों ने मुंबई में अपने घर में रजिस्टर मैरिज की। पहले खबरें आ रहीं थीं कि दोनों 27 नवंबर को एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे लेकिन गुरुवार को अचानक शादी कर दोनों ने सभी को चौंका दिया। हर कोई ये सोच रहा है कि दोनों ने धूमधाम से शादी करने की बजाय ये साधारण सी शादी क्यों चुनीं? तो भई इसका खुलासा हो गया है।

घर में की रजिस्टर मैरिज

घर में की रजिस्टर मैरिज

जहीर और सागरिका पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने इस साल अप्रैल में साथ होने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी और मई में दोनों ने सगाई कर ली थी। 23 नवंबर को दोनों ने अपने मुंबई स्थित घर में रिजस्टर मैरिज कर ली। साधारण से समारोह में केवल उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

तो इसलिए चुपके से की कोर्ट मैरिज

तो इसलिए चुपके से की कोर्ट मैरिज

धूमधाम से शादी की बजाय जहीर और सागरिका ने ये सिंपल शादी अपने धर्म के कारण चुना है। जहीर और सागरिका ने इंटर रिलीजन शादी के चलते रिजस्टर मैरिज की। दोनों के परिवार वालों को भी इसमें कोई आपत्ति नहीं है। किसी धर्म से शादी करने की बजाय कोर्ट मैरिज के लिए जहीर और सागरिका भी तैयार थे।

न निकाह, न सात फेरे... फिर भी हुई शादी

न निकाह, न सात फेरे... फिर भी हुई शादी

जहीर खान ने इंटर रिलीजन शादी पर कहा था कि वो न निकाह करेंगे और न ही फेरे लेंगे लेकिन शादी होगी। जहीर ने ये भी कहा था कि शादी के कार्यक्रम उसी तरह से होंगे, जैसे होते आए हैं। 27 नवंबर को दोनों ने दोस्तों के लिए एक शानदार रिसेप्शन रखा है। हो सकता है कि रिसेप्शन का एक कार्यक्रम पुणे में भी रखा जाए।

खास दोस्तों के लिए होटल में रखी पार्टी

खास दोस्तों के लिए होटल में रखी पार्टी

23 नवंबर को कोर्ट मैरिज के बाद दोनों ने शाम में खास दोस्तों के लिए मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में पार्टी भी रखी। इस मौके पर जहीर और सागरिका दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे। पार्टी में पत्नि अंजलि के साथ सचिन तेंदुलकर, अजित अगरकर, युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच, हरभजन सिंह और बाकी सितारे नजर आए। सागरिका की मेहंदी का फंक्शन रविवार को मुंबई में ही रखा जाएगा। इसके अगले दिन सोमवार को एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा।

पिछले साल लगी थी अफेयर पर मुहर

पिछले साल लगी थी अफेयर पर मुहर

जहीर खान और सागरिका घाटगे की अफेयर की खबरें तो काफी वक्त से आ रही थीं लेकिन इसपर मुहर युवराज सिंह की शादी में लगी। पिछले साल युवराज और हेजल कीच की शादी में ये कपल हाथों में हाथ डाले नजर आया। दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी वायरल हुईं जिसके बाद 24 अप्रैल को दोनों ने अपना रिश्ता जगजाहिर किया था। कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात एक्टर अंगद बेदी ने करवाई थी और कुछ मुलाकातों बाद ही दोनों एक-दूसरे पर अपना दिल हार बैठे।

Story first published: Wednesday, December 13, 2017, 10:44 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+