लॉर्ड्स टेस्ट: धोनी ने ईशांत से लंच के बाद क्यों नहीं कराई गेंदबाजी?
लॉर्ड्स। लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन लंच तक इंग्लैंड बल्लेबाजों की ईशांत शर्मा ने हालत खराब कर दी थी। चौथ दिन लंच तक ईशांत का गेंदबाजी प्रदर्शन था 5-3-4-3। यानि उन्होंने 5 ओवरों में 3 मेडन रखते हुए 4 रन देकर 3 विकेट उखाड़ दिए थे। इसमें पहली पारी में नाबाद दोहरा शतक लगाने वाले केविन पीटरसन का भी विकेट शामिल था। इसके अलावा ईशांत ने ट्रॉट और बेल को पवेलियन भेजा। उनकी शानदार गेंदबाजी की मदद से इंग्लैंड एक समय 62 रन पर ही अपने 5 विकेट खो चुका था। उसके बाद ईशांत ने मॉर्गन को आउट कर इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट पर 107 रन कर दिया। उस समय लगने लगा था कि भारत इस मैच में जीत की ओर बढ़ रहा है।
यह कहानी थी चौथे दिन लंच तक के खेल की। इसके बाद कप्तान धोनी ने एक ऐसी चाल चली जिसने भारत को इस एेतिहासिक मैच से ही बाहर कर दिया। लंच के बाद कप्तान धोनी ने ईशांत शर्मा को गेंदबाजी से हटाकर प्रवीण कुमार और हरभजन सिंह को गेंद थमा दी। इंग्लैंड के बल्लेबाज मैट प्रायर और क्रिस ब्रॉड ने दोनों की कमजोर गेंदबाजी से अपनी नजरें गढ़ा ली। इसके बाद दोनों ने भारतीय आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए नाबाद शतकीय साझेदारी कर इंग्लैंड की मैच में वापसी करा दी।
शानदार गेंदबाजी कर रहे ईशांत ने कहा कि उन्होंने ही धोनी से ब्रेक लेने के लिए कहा था क्योंकि वे लंच के बाद थोड़ा थका हुआ महसूस कर रहे थे। ईशांत ने कहा कि मैं चाहता था कि थोड़ा आराम करने के बाद गेंदबाजी के लिए लौटूं। धोनी के इस निर्णय में मैं भी शामिल था। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा क्ि मैट प्रायर और क्रिस ब्रॉड ने शानदार बल्लेबाजी की जिस वजह से इंग्लैंड सम्मानजनक स्कोर बनाने में कामयाब रहा।
ईशांत ने उम्मीद जताई कि भारतीय बल्लेबाज मैच के आखिरी दिन टिककर बल्लेबाजी कर मैच बचाने में कामयाब रहे। ईशांत ने अपनी इस शानदार गेंदबाजी के लिए जहीर खान को क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा कि मैं जब भी बुरे दौर में था तब जहीर की सलाह ने मेरी बहुत मदद की। ईशांत शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दौरे में भी शानदार प्रदर्शन किया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications