Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कुंबले बेहतरीन कोच थे, अगला कोच विराट कोहली से पूछकर तय नहीं होगा: विनोद राय

मुंबई। बीसीसीआई के कामकाज की निगरानी करने वाली कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स चीफ विनोद राय ने पूर्व कोच अनिल कुंबले को बेस्ट कोच बताया। कैप्टन विराट कोहली और अनिल कुंबले के बीच हुए विवाद पर पूछे गए सवालों को विनोद राय ने गंभीरता से नहीं लिया और हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया। बातों-बातों में यह भी कहा कि अगला कोच विराट कोहली से पूछकर तय नहीं होगा।

विनोद राय ने की कुंबले की प्रशंसा

विनोद राय ने की कुंबले की प्रशंसा

कुंबले-विराट विवाद पर पूछे गए सवाल के जवाब में विनोद राय ने कहा, 'चौबीस घंटे सातों दिन दो लोग साथ रहते हैं तो उनमें पेशागत विचारों को लेकर मतभेद होगा ही, इसमें क्या है? कुंबले का कॉन्ट्रेक्ट एक साल का था। अनिल कुंबले बेहतरीन कोच थे और उनमें कोई दोष नहीं था। उन्होंने कोच के तौर पर बहुत शानदार काम किया।'

सीएसी के योग्य क्रिकेटर्स चुनेंगे अगला कोच

सीएसी के योग्य क्रिकेटर्स चुनेंगे अगला कोच

विनोद राय ने जोर देकर कहा कि अच्छा कोच चुनेंगे और विराट कोहली की इसमें कोई भूमिका नहीं होगी। इसके लिए सीएसी है जिसमें बड़े क्रिकेटर्स (सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली) हैं। वो चुनेंगे, उनकी विश्वसनीयता पर किसी को संदेह नहीं है।

श्रीनिवासन के मुद्दे पर क्या बोले विनोद राय

श्रीनिवासन के मुद्दे पर क्या बोले विनोद राय

बीसीसीआई की बैठक में तमिलनाडु क्रिकेट संघ की तरफ से एन श्रीनिवासन को प्रतिनिधि बनाकर भेजा जा रहा है। एन श्रीनिवासन को भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था और उनके खिलाफ जांच चल रही है। बैठक में उनके शामिल होने की योग्यता को लेकर पूछे गए सवाल पर सीओए चीफ विनोद राय ने कहा कि किसी की योग्यता को तय करना प्रशासकों की समिति का काम नहीं है। इस बारे में सुप्रीम कोर्ट ही फैसला लेगी।

भारत-पाकिस्तान के बीच सीरीज पर क्या बोले?

भारत-पाकिस्तान के बीच सीरीज पर क्या बोले?

भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज पर विनोद राय ने कहा कि अगर सरकार कहती है कि हम नहीं खेलेंगे तो हमें नहीं खेलना चाहिए। आईसीसी ने भी यह तय किया है कि द्विपक्षीय मुद्दों को वह अपने दायरे से बाहर रखेगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+